News Image
Money Control

Top stock picks : तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार आज संभलने के मूड में, इन शेयरों और सेक्टरों पर बनी रहे नजर

Published on 16/03/2026 10:46 AM

Top stock picks : तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार आज संभलने के मूड में दिख रहा है। निफ्टी करीब 100 अंक चढ़कर 23250 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। मिडकैप में भी हल्की खरीदारी है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX करीब 4% नीचे आया है। मेटल,ऑटो,कैपिटल मार्केट और FMCG शेयरों में खरीदारी का मूड दिख रहा है। ये चारो इंडेक्स 0.50 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं। मेटल में टाटा स्टील और हिंडाल्को 1.5 से 2 फीसदी चढ़े हैं। वहीं तेल गैस,कैपिटल गुड्स और रियल्टी में दबाव दिख रहा है।

क्रूड में तेजी और HSBC के डाउनग्रेड से OMCs,HPCL,BPCL और IOC में गिरावट आई है। तीनों शेयर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक क्रूड में उछाल से कंपनियों के नतीजों और वैल्युएशन पर बुरा असर पड़ेगा। सीमेंट शेयरों में मजबूती है। 2 से 2.5 फीसदी चढ़कर ग्रासिम और अल्ट्राटेक निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। वहीं श्री सीमेंट,अंबुजा सीमेंट और डालमिया भारत में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। इस माहौल में आज कुछ शेयरों और सेक्टरों के चार्ट कुछ खास नजर आ रहे हैं, आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

FMCG/निफ्टी रेशियो चार्ट

रिलेटिव स्ट्रेंथ पैमाने पर शॉर्ट टर्म में निफ्टी FMCG सबसे मजबूत सेक्टर दिख रहा है। FMCG सेक्टर वीकली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहा है। रेश्यो चार्ट पर 4 साल के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्मेंस नजर आ रहा है। निफ्टी FMCG इंडेक्स में 11 शेयर शामिल किए गए हैं। इन पर नजर रखनी चाहिए।

TATA कंज्यूमर: FMCG में सबसे मजबूत

TATA कंज्यूमर रिलेटिव स्ट्रेंथ पैमाने पर शॉर्ट टर्म में FMCG इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। कमजोर बाजार में शेयर में अच्छी खरीदारी दिखी है। एक साल के ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर जोरदार खरीदारी आई है। शुक्रवार को इसका डिलिवरी वॉल्यूम दो गुने से ज्यादा रहा। वायदा में भी जोरदार शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

Stock Market today : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ़्टी की चाल सपाट,जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

HUL:रिवर्सल के शुरुआती संकेत

दो हफ्ते की तेज गिरावट के बाद इसमें रिवर्सल के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। दो दिन से शेयर एक साल के ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर रुक रहा है। शुक्रवार को एक साल के ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही। 20 दिनों के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

NHPC: हायर हाईज, हायर लोज

स्टॉक में कमजोर बाजार में भी तेजी का मोमेंटम कायम है। 4 दिनों से शेयर में हायर हाईज,हायर लोज बने हैं। ये शेयर 20 DEMA और 10 DEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। 4 दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।

JSW STEEL: मेक ऑर ब्रेक लेवल पर

शेयर चार्ट पर कमजोर दिख रहा है लेकिन अपने अहम सपोर्ट पर है। शेयर 200 DMA के अहम सपोर्ट पर आ गया है। 3 दिनों से शेयर में डिलिवरी बिकवाली नजर आई है। इसके भाव एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वायदा में दो दिनों से शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।

M&M: लोअर हाईज, लोअर लोज

यह शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। 5 हफ्ते से लोअर हाईज, लोअर लोज बने हैं। शेयर 100 WMA के नीचे फिसल गया है। 4 साल बाद शेयर 100 WMA के नीचे आया है। शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। इसके भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर हैं। 3 दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

OFSS: अहम सपोर्ट टूटा

OFSS का शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। शेयर ने 200 WMA का अहम सपोर्ट तोड़ दिया है। तीन साल बाद शेयर 200 WMA के नीचे आया है। दो हफ्ते से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिल रही है। 3 दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।