Published on 17/03/2026 10:57 AM
Top technical picks : वीकली एक्सपायरी पर कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 200 अंक सुधरकर 23500 के पार दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी भी नीचे से करीब 500 अंक सुधरा है। साथ ही मिड और स्मॉलकैप में भी खरीदारी दिख रही है। उधर इंडिया VIX करीब 6 फीसदी नीचे आया है। फिलहाल 10.30 बजे के आसपास निफ्टी 81.15 अंक या 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 23,510 के आसपास कारोबार कर रहा है।
ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। ऑटो में M&M और मारुति दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट और मेटल शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी बैंक और FMCG शेयरों में हल्का दबाव नजर आ रहा है।
IT सेक्टर में लगातार छठवें दिन बिकवाली जारी है। आज भी आईटी इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी नीचे है। निफ्टी के टॉप-5 लूजर में सिर्फ IT शेयर शामिल हैं। उधर कोफोर्ज करीब 4 फीसदी फिसला है।
टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे इन शेयरों और सेक्टरों पर रहे नजर
कैपिटल मार्केट/निफ्टी रेशियो चार्ट
रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर निफ्टी कैपिटल मार्केट सबसे मजबूत सेक्टर नजर आ रहा है। कैपिटल मार्केट शेयर वीकली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इनमें रेश्यो चार्ट पर 9 महीनों के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस दिख रहा है। निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स में 15 शेयर शामिल किए गए हैं।
BSE: कैपिटल मार्केट इंडेक्स में सबसे मजबूत
BSE रिलेटिव स्ट्रेंथ,मल्टी टाइमफ्रेम पर कैपिटल मार्केट इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। 20 DEMA और 50 DMA सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी आई है। 20 दिनों के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली है। OI एक साल के निचले स्तर पर है। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
MCX: अच्छा रिवर्सल
लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद MCX में अच्छी खरीदारी आई है। स्टॉक में 20 DEMA सपोर्ट से अच्छा रिवर्सल नजर आया है। शेयर 10 DEMA भी पार करने में कामयाब रहा है। 20 दिनों के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा है। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।
BAJAJ FINANCE: रिवर्सल की कोशिश
लगातार 3 हफ्ते की गिरावट के बाद BAJAJ FINANCE में रिवर्सल के पहले संकेत मिले हैं। ठीक 100 WMA सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी दिखी है। अच्छी डिलिवरी खरीदारी नजर आई है। RSI रीडिंग 19 से बढ़कर 31 पर पहुंच गई है। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।
मेक ऑर ब्रेक लेवल पर ओबेराय रियल्टी
ओबेराय रियल्टी चार्ट पर बेहद कमजोर है। 5 हफ्ते से शेयर में गिरावट आ रही है। शेयर 200 WMA के बेहद अहम सपोर्ट पर आ गया है। 200 WMA सपोर्ट पर थोड़ी खरीदारी नजर आई है। कोविड के बाद शेयर पहली बार 200 WMA पर आया है। इसके भाव करीब दो साल के निचले स्तर पर हैं। OI एक साल के ऊपरी स्तर पर है। 4 दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।
भारती एयरटेल: डेथ क्रॉसओवर
चार्ट पर भारती एयरटेल कमजोर लग रहा है। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर बन रहा है। 50 DMA ने 200 DMA को ऊपर से काटा है। 20 दिनों के औसत से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। इसके भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले 7 सत्रों से वायदा में लॉन्ग कटे या शॉर्ट बिल्ड-अप हुए हैं।
Nifty view : तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो Nifty में 10% की और गिरावट मुमकिन,आपदा में भी यहां नजर आ रहे अवसर - Emkay
LAURUS LABS: चार्ट पर कमजोर
यह शेयर भी चार्ट पर कमजोर हो रहा है। लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट दिख रही है। शेयर ने 20 WEMA और 10 WEMA तोड़ा है। तीन हफ्ते से डिलिवरी बिकवाली देखने को मिल रही है। शेयर का भाव एक महीने के निचले स्तर पर है। वायदा में दो दिनों से शॉर्ट बिल्ड-अप दिखा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।