News Image
Money Control

Top Technical Picks: टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे ये शेयर और सेक्टर, इनसे हरगिज न चूके नजर

Published on 25/03/2026 10:50 AM

Stock Market news: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की उम्मीद और क्रूड में नरमी से बाजार में दूसरे दिन भी जोरदार तेजी दिख रही है। निफ्टी करीब 300 प्वाइंट उछलकर 23200 के पार नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी भी 900 प्वाइंट उछला है। मिडकैप और स्मॉलकैप 2 फीसदी उछाल के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रियल्टी शेयरों में आज जोरदार तेजी है। गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में रिकवरी से हिंदुस्तान जिंक और मुथूट फाइनेंस करीब 4 फीसदी भागे हैं। वहीं क्रूड में नरमी से PIDILITE में भी तेजी। अशोक लेलैंड और डेल्हीवरी में भी मजबूती दिख रही है।

EMS शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ी है। 6 फीसदी चढ़कर PG इलेक्ट्रोप्लास्ट वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही डिक्सन,अंबर और सिरमा में भी 3-4 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। रेलवे की दो सरकारी कंपनियां RVNL और IRCON का मर्जर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक दोनों कंपनियों के मर्जर की प्रक्रिया शुरु हो गई है। वित्त मंत्री ने बजट में PSU मर्जर का ऐलान किया था।

टेक्निकल चार्ट पर खास दिख रहे शेयर और सेक्टर

कैपिटल मार्केट/निफ्टी रेशियो चार्ट

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर निफ्टी कैपिटल मार्केट सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। कैपिटल मार्केट शेयर वीकली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रेश्यो चार्ट पर 9 महीनों के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स में 15 शेयर शामिल किए गए हैं।

IPL: क्या ये बनेगा अगला बड़ा सेक्टर?

अनुज सिंघल ने कहा कि एक साथ 2 IPL टीम बड़ी वैल्यूएशन पर बिकी हैं। RCB 16,700 करोड और राजस्थान रॉयल्स 15,000 करोड़ में बिकी है। IPL अब दुनिया की सबसे बड़ी लीग्स में शामिल हो रहा है। इसका EPL और NBA जैसी बड़ी लीग्स वाला बिजनेस मॉडल बनता जा रहा है। साथ ही यह एक ऐसा बिजनेस है जिस पर मंदी का कोई असर नहीं है। स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट अब पूरी दुनिया में एक बड़ा सेक्टर है। अभी यहां ज्यादा लिस्टेड शेयर भी नहीं हैं। लेकिन इस स्पेस में काफी शेयर अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। आज Sun TV, RPSG वेंचर्स और यूनाइटेड स्पिरिट्स पर नजर रहेगी।

CDSL: रिवर्सल के संकेत

गिरावट के बाद CDSL में रिवर्सल के संकेत दिख रहे हैं। शेयर 10 DEMA पार करने के कगार पर है। 20 दिनों के औसत से ज्यादा की डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली है। 3 दिनों के शॉर्ट बिल्ड-अप के बाद वायदा में शॉर्ट-कवरिंग दिखी है।

Trading strategy : बाजार ने बढ़त के साथ की शुरुआत, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति

ANGEL ONE: अच्छा रिवर्सल

ANGEL ONE में तीन दिनों की गिरावट के बाद रिवर्सल आया है। एक दिन बाद ही यह शेयर 10 DEMA के ऊपर आया है। शेयर 20 DEMA के भी ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। 3 दिनों की लॉन्ग अनवाइंडिंग के बाद शॉर्ट-कवरिंग दिखी है।

TVS MOTOR: अच्छा प्राइस एक्शन

200 DMA सपोर्ट पर TVS MOTOR में अच्छी खरीदारी आई है। शेयर 10 DEMA तक चढ़ने में कामयाब रहा है। 20 दिनों के औसत से ज्यादा की डिलिवरी खरीदारी हुई है। वॉल्यूम एक महीने की ऊंचाई पर है। वायदा में जोरदार लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।

AXIS BANK: अहम सपोर्ट पर खरीदारी

AXIS BANK में अहम सपोर्ट से रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। 100 WMA सपोर्ट से कल अच्छी खरीदारी आई। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। वायदा में 3 दिनों के शॉर्ट के बाद कल मजबूत लॉन्ग बने।

MUTHOOT FINANCE: रिवर्सल के संकेत

बड़ी गिरावट के बाद MUTHOOT FINANCE में भी रिवर्सल के संकेत हैं। ठीक 50 WMA सपोर्ट से खरीदारी नजर आई है। सोने में रिकवरी शेयर के लिए पॉजिटिव है। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।

UPL: मेक ऑर ब्रेक लेवल पर

UPL 100 WMA और 200 WMA के अहम सपोर्ट पर दिख रहा है। कल निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी नजर आई। दो हफ्ते से डिलिवरी खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। वॉल्यूम एक महीने की ऊंचाई पर है। एक ही दिन में RSI रीडिंग 35 से बढ़कर 43 हो गई है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।