Published on 22/08/2025 08:42 AM
Market Trade setup : ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के बावजूद, निफ्टी ने लगातार छठे दिन अपनी बढ़त जारी रखी और 21 अगस्त को सीमित दायरे में कारोबार के बीच 33 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इंडेक्स 25,000 के सपोर्ट को बचाने में कामयाब रहा और बोलिंगर बैंड की ऊपरी रेखा के पास कारोबार करता रहा। यह एक सकारात्मक रुझान का संकेत है। लगातार बने तेजी के रुझान ने निफ्टी को 25,160 (25,669-24,337 की गिरावट के 61.8% फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर) के करीब पहुंचने में मदद की,लेकिन यह उस स्तर को बनाए रखने में विफल रहा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगामी कारोबारी सत्र में 25,160 का स्तर एक तात्कालिक रेजिस्टेंस बना रहेगा। इसके ऊपर, जाने पर 25,250 अगला टारेगट हो। ऐसा होने तक निफ्टी 25,000 पर स्थित सपोर्ट को साथ कंसोलीडेट होता दिख सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 225,060, 25,036 और 24,999
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 25,135, 25,159 और 25,196
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,928, 55,995 और 56,104
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,710, 55,643 और 55,534
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 56,280, 56,602
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 55,555, 55,069
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 25,500 की स्ट्राइक पर 81.7 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 84.01 लाख का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 24.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
57,000 की स्ट्राइक पर 12.69 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाला इंडिया VIX लगातार चौथे सत्र में नीचे रहा और सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा। गुरुवार को यह 3.5 प्रतिशत गिरकर 11.37 पर आ गया, जो 30 जुलाई के बाद का सबसे निचला स्तर है। यह तेजड़ियों के लिए एक अच्छी स्थिति है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 21 अगस्त को गिरकर 1.09 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 1.28 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: PG Electroplast, RBL Bank
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: Titagarh Rail Systems
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Aug 22, 2025 8:33 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।