Published on 10/10/2025 08:44 AM
Market Trade setup : निफ्टी ने पिछले दिन की गिरावट की भरपाई करते हुए 9 अक्टूबर को 136 अंकों की बढ़त के साथ लगातार 25,000 के स्तर को बरकरार रखा। यह लेवल निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में काम कर सकता। कुल मिलाकर बीच-बीच में आने वाली गिरावट के बीच मजबूत टेक्निकल और मोमेंटम इंडीकेटरों के दम पर तेजी का रुझान बना हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 25,200 के स्तर को फिर से हासिल करने और इसके ऊपर टिकने में सफल होता है तो फिर इसमें 25,350-25,450 का स्तर देखने को मिल सकता है। लेकिन इसके लिए 25,000-24,900 के सपोर्ट जोन की रक्षा होनी जरूरी है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,068, 25,027 और 24,960
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,202, 25,243 और 25,310
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 56,276, 56,381 और 56,550
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,938, 55,834 और 55,665
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 56,758, 57,628
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 55,808, 55,379
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 26,000 की स्ट्राइक पर 1.34 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 1.37 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 21.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
55,000 की स्ट्राइक पर 17.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 1.87 प्रतिशत गिरकर 10.12 पर आ गया और अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से नीचे रहा। ये तेजड़ियों के लिए एक अच्छी स्थिति का संकेत है। पिछले पांच लगातार सत्रों से यह 9.7-11.6 के दायरे में बना हुआ है, जो बाजार में कम होती वोलैटिलिटी का संकेत है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 अक्टूबर को बढ़कर 1.06 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.80 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
Commodity call :सोने में जोरदार तेजी जारी, जानें 10 अक्टूबर को कमोडिटी में क्या हो कमाई की रणनीति
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरबीएल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।