News Image
Money Control

Trade setup for today : 25300-25200 के ऊपर टिके रहने तक निफ्टी के 25700-25800 की ओर बढ़ने की संभावना कायम

Published on 07/07/2025 08:09 AM

Nifty Trade setup for July 7 : निफ्टी 50 ने दो दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और 4 जुलाई को 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की। 25,300 के सपोर्ट लेवल के पास खरीदारी देखने को मिली जो 78.6 फीसद फिबोनाची रिट्रेसमेंट (26,277 से 21,744 तक) के साथ मेल खाता है। बाजार में चल रहे कंसोलीडेशन के बावजूद, हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन जारी रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी 25,300-25,200 के स्तर पर बना रहेगा,तब तक इसके 25,700-25,800 की ओर बढ़ने की संभव है। 26,000 से ऊपर जाने पर निफ्टी में और तेजी आएगी। वहीं, अगर निफ्टी 25,200 से नीचे गिरता है तो 25,000 की ओर गिरावट आ सकती है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,368, 25,335 और 25,282

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 25,474, 25,507 और 25,559

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 57,083, 57,189 और 57,362

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 56,738, 56,631 और 56,459

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 57,566, 58,224

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 56,389, 59,096

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

मंथली बेसिस पर 26,000 की स्ट्राइक पर 84.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

25,000 की स्ट्राइक पर 62.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 13.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

56,000 की स्ट्राइक पर 21.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

इंडिया VIX

बाजार की वोलैटिलिटी को मापने वाला इंडिया VIX लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ नौ महीने के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। ये तेजड़ियों के लिए पॉजिटिव है। 4 जुलाई के ये 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 12.32 पर बंद हुआ जो 1 अक्टूबर 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

हाई डिलिवरी ट्रेड

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।

61 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 61 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

43 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

51 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

74 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 74 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 4 जुलाई को गिरकर 0.93 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.99 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरबीएल बैंक

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

Tags: #share markets

First Published: Jul 07, 2025 8:08 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।