Published on 11/07/2025 07:47 AM
Nifty Trade setup for July 11 : निफ्टी ने निर्णायक रूप से 25,400 के स्तर को तोड़ दिया है। यह लेवल पिछले छह सत्रों में लगातार सपोर्ट का काम कर रहा था। वीकली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन 10 जुलाई को निफ्टी 121 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। एक लॉन्ग रेड कैंडल के फार्मेशन के साथ-साथ मोमेंटम इंडीकेटरों में निगेटिव क्रॉसओवर और कमजोर एमएसीडी हिस्टोग्राम ने VIX के 14 महीने से अधिक के निचले स्तर पर पहुंचने के बावजूद आगे कमजोरी आने का संकेत दिया है। अगर निफ्टी 25,300-25,200 के अहम सपोर्ट ज़ोन को बचाए रखने में कामयाब नहीं रहता तो नीचे की तरफ़ 25,000 का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि,बाजार जानकारों का कहना है की ऊपर की तरफ 25,500 का स्तर रेजिस्टेंस का काम करेगा।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,336, 25,293 और 25,223
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 25,477, 25,520 और 25,590
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 57,251, 57,364 और 57,546
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 56,887, 56,774 और 56,592
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 57,566, 58,224
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 56,681, 56,389
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 25,500 की स्ट्राइक पर 65.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,500 की स्ट्राइक पर 37.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 13.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 21.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX, गुरुवार को और गिरकर 14 महीनों से ज़्यादा के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। यह स्थिति आमतौर पर तेज़ड़ियों के लिए अनुकूल होती है। कल यह इंडेक्स 2.24 फीसदी गिरकर 11.67 पर आ गया, जो 26 अप्रैल, 2024 के बाद का सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 10 जुलाई को बढ़कर 0.97 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.89 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, गैपडाउन पर खुल सकता है भारतीय बाजार
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: Hindustan Copper, RBL Bank
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 11, 2025 7:43 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।