Published on 16/09/2025 08:16 AM
Market Trade setup : निफ्टी ने 15 सितंबर को अपनी आठ दिनों की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और पिछले दिन के दायरे में कारोबार करने के बाद 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। ऐसा लगता है कि बुधवार को ब्याज दर पर आने वाले एफओएमसी के फैसले से पहले बाजार सतर्कता बरत रहा है। हालांकि,जब तक निफ्टी 25,000-24,800 के सपोर्ट जोन में बना रहेगा। तब तक कुल मिलाकर रुझान तेजड़ियों के लिए अनुकूल बना रहेगा। टेक्निकल और मोमेंटम इंडीकेटर अभी भी तेजी जारी रहने का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी के लिए ऊपरी स्तर पर 25,150 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी इस स्तर से ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर और अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,051, 25,030 और 24,996
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,120, 25,141 और 25,175
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 54,985, 55,035 और 55,116
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 54,824, 54,774 और 54,693
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 55,132-55,610
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,418-53,420
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 25,100 की स्ट्राइक पर 1.23 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 1.93 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 17.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
54,000 की स्ट्राइक पर 13.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX, लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद 2.72 फीसदी की बढ़त के साथ 10.40 पर पहुंच गया। इस तेजी के बावजूद, यह निचले स्तर पर बना हुआ है, जो तेजड़ियो के रुझान के अनुकूल है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 15 सितंबर को गिरकर 1.08 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.3 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: Angel One
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: HFCL, Oracle Financial Services Software, RBL Bank
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 16, 2025 8:15 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।