News Image
Money Control

Trading plan : अब GST कटौती से ही हैं सारी उम्मीदें, निफ्टी में कोई पोजीशनल ट्रेड लेने से बचें

Published on 26/08/2025 03:06 PM

Nifty trend : भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ से बाजार के सेंटिमेंट बिगड़ गए हैं। इंट्राडे में निफ्टी 24800 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी भी 500 अंक से ज्यादा टूटा है। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट ज्यादा है। डिफेंस, रियल्टी और फार्मा में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिली है। ये तीनों सेक्टर इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स, मेटल और NBFCs इंडेक्स भी एक परसेंट से ज्यादा गिरे है।

कमजोर बाजार में भी FMCG शेयरों ने दम दिखाया है। FMCG इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। ब्रिटानिया तीन परसेंट से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही HUL और नेस्ले भी दो परसेंट ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं चुनिंदा ऑटो शेयरों में भी रौनक है। आयशर तीन परसेंट उछाल के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंचता दिखा है।

AGR पर सरकार से राहत नहीं मिलने की खबर से वोडाफोन आइडिया का शेयर टूटा है। ये शेयर करीब 9 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है। इधर इंडस टॉवर भी करीब 4 परसेंट कमजोर हुआ है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसला है। एंजेल वन करीब 4 परसेंट टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। MCX, BSE और CDSL भी फिसले हैं।

बाजार: आज खराब दिन

ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप टैरिफ से बाजार को जोरदार झटका लगा है। ज्यादातर इंडेक्स सुबह से ही लाल निशान में हैं। इंडेक्स अभी पहले घंटे के निचले स्तर को बचा रहे हैं। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा है। इंडेक्स 1 फीसदी नीचे है। मिडकैप में ज्यादा गिरावट है। Adv/dec रेशियो बेहद खराब है।

Ganpati Special Stocks : इस गणेश चतुर्थी पर इन शेयरों में करें निवेश, गणपति बनाएंगे धनपति

बाजार में अब आगे क्या?

अनुज सिंघल का कहना है कि अब GST कटौती से ही सारी उम्मीदें हैं। अब ट्रेड डील पर बाजार बुरी से बुरी खबर को पचा चुका है। अगर यहां से भी कोई पॉजिटिव खबर आ जाए तो बड़ी खबर होगी। आज भी कंजम्पशन बास्केट ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑटो और FMCG शेयर इस बाजार में भी चले हैं। अब नजरिया यही है कि कंजम्पशन बास्केट के ही साथ रहना है।

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का सपोर्ट जोन 24,750-24,800 है। निफ्टी का रजिस्टेंस जोन 24,850-24,900 है। अभी के लिए निफ्टी में कोई पोजीशनल ट्रेड नहीं लेने की सलाह होगी।

निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने आगे कहा कि निफ्टी बैंक बाजार की सबसे कमजोर कड़ी है। इसका आखिरी बड़ा सपोर्ट 54,500 पर है। 54,500 के नीचे जाने पर यह 54,000 तक फिसल सकता है। ऊपर 55,200 तक हर रैली कमजोर रहेगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Aug 26, 2025 3:05 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।