Published on 09/02/2026 03:05 PM
Stock market : बाजार में बुल्स का जोश हाई है। निफ्टी 150 प्वाइंट चढ़कर 25850 के ऊपर टिका हुआ है। SBI, RIL, L&T और टाटा स्टील जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी 450 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। बाजार में आज चौतरफा खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में तीन परसेंट से ज्यादा का उछाल आया है। साथ ही रियल्टी,डिफेंस और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी दो परसेंट से ज्यादा दौड़े हैं। रियल्टी शेयरों में गोदरेज प्रॉपर्टीज 6 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है।
बाजार: अच्छा दिन
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक बाजार के लिए अब तक अच्छा दिन रहा है। सबसे अच्छी बात ये है कि आज मिडकैप और स्मॉल कैप में जोरदार तेजी है। निफ्टी ज्यादा नहीं चला है लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप में बड़ी तेजी है। 4:1 के साथ Advance/decline दिन भर मजबूत रहा है। SBI ने सरकारी बैंकों की तेजी को लीड किया है। गैप-अप के बाद भी SBI की कॉल्स दोगुनी हुईं हैं। Kaynes में 6% की ओर और तेजी आई है। शुक्रवार के निचले स्तर से अब तक ये शेयर 15% ऊपर है।
बाजार: अब क्या?
अनुज सिंघल की राय है कि बाजार में लॉन्ग बने रहें, निफ्टी ने आज खरीदारी जोन का सम्मान किया है। अब सभी लॉन्ग सौदों के लिए 25,650 का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रखें। निफ्टी के 25,900 के ऊपर जाने पर 26,000 से लेकर 26,050 का लेवल मुमकिन है। वहीं, 26,050 के ऊपर निकले तो 26,200-26,300 भी संभव है।
निफ्टी के लिए 25,750-25,800 पर सपोर्ट और 25,900-25,950 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 60,200-60,500 पर सपोर्ट और 60,800-61,000 पर रेजिस्टेंस है।
Stock view : SBI ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग दोनों में पैसा बनाने वाला शेयर,अगर आपके पास है तो बिल्कुल नहीं बेचें
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।