Published on 29/01/2026 02:56 PM
Trading plan : इकोनॉमिक सर्वे में FIIs टैक्सेशन पर कुछ राहत की उम्मीद से बाजार में शानदार रिकवरी आई। निफ्टी निचले स्तरों से 250 प्वाइंट सुधरकर 25400 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में 350 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रिकवरी देखने को मिली है। मेटल शेयरों में तेजी का मोमेंटम कायम है। दो परसेंट की तेजी के साथ मेटल इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा है। नाल्को, NMDC और हिंडाल्को दो से चार परसेंट चढ़े हैं। हिंदुस्तान कॉपर दो दिन में 40 परसेंट से ज्यादा उछला है। वहीं डिफेंस शेयरों में आज मुनाफावसूली आई है। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल और FMCG 1.5 परसेंट तक फिसले हैं।
बाजार: बढ़िया दिन
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने का कि आज बाजार ने टेक्स्टबुक स्टाइल में चाल दिखाई है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने ठीक खरीदारी के जोन से रिवर्सल दिया है। दोनों में ही स्टॉप लॉस से पहले रिवर्सल मिला और अब दोनों इंडेक्स पहले रजिस्टेंस जोन में हैं। मिडकैप ने आज जरूर थोड़ा अंडरपरफॉर्म किया। मेटल्स और चुनिंदा ऑयल शेयरों में तेजी जारी है। M&M और मारुति में बड़ी गिरावट जारी है।
क्या सर्वे से भागा बाजार?
इकोनॉमिक सर्वे में रुपये वाले प्वाइंट के बाद बाजार भागा है। सर्वे में साफ कहा गया है कि FIIs का निवेश चाहिए। इसका मतलब है कि बजट में FIIs को टैक्स के मोर्चे पर कुछ राहत की उम्मीद है।
बाजार: अब क्या?
आज का पैटर्न काफी शानदार रहा है। खास तौर से बैंक निफ्टी ने शानदार ट्रेड दिया है। लेकिन इंट्राडे में काफी उतार-चढ़ाव है। कल भी हो सकता है यही उतार-चढ़ाव कायम रहे। लेकिन एकतरफा गिरावट खत्म होने के संकेत हैं। आज दिन के लो से रिकवरी बड़ा पॉजिटिव है। निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में लॉन्ग रहें। अब स्टॉप लॉस एडजेस्ट करके 25,200 पर लाएं। 25,400-25,500 पर रुकावट मिले तो मुनाफावसूली करें। शॉर्ट ट्रेड के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि अब बैंक निफ्टी शायद अब तक के रिकॉर्ड ऊंचाई तक जाए। 60,000 पर थोड़ी रजिस्टेंस मिलेगी। 59,500 के नए स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग रहें
Market insight : रिटर्न के मामले में 2025 के मुकाबले 2026 बेहतर हो सकता है, अभी सोना-चांदी और मेटल्स में पैसे डालने की सलाह नहीं
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।