News Image
Money Control

Trading plan : बाजार में लॉन्ग रहें और अगली गिरावट में एंट्री करें, नवंबर में ही Nifty लगा सकता है ऑल टाइम हाई

Published on 12/11/2025 02:54 PM

Trading Strategy : बिहार में NDA को प्रचंड बहुमत मिलने के EXIT पोल से बुल्स का जोश हाई नजर आ रहा है। निफ्टी डबल सेंचुरी लगाकर 25900 के पार चला गया है। रिलायंस भारती, TCS और इंफोसिस ने बाजार की रफ्तार बढ़ाई है। वहीं, बैंक निफ्टी भी लाइफ टाइम हाई के करीब दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। स्मॉलकैप में भी रौनक है। H1B वीजा पर ट्रंप के पॉजिटिव बयानों से IT शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी की आईटी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 200 DMA के बेहद करीब पहुंच गया है। IT में टेक महिंद्रा, टाटा एलेक्सी और LTIM 3 फीसदी से ज्यादा उछले हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट के शेयरों में तेज रफ्तार है। BSE के साथ CAMS, CDSL भी 3% से ज्यादा दौड़े हैं।

अदानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। अदानी एंटरप्राइजेज करीब 5 फीसद चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। राइट्स इश्यू का भाव 1800 रुपये आने से शेयर जोश में है। वहीं अदानी पोर्ट्स 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। अदानी ग्रीन और अदानी गैस में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

बड़े पॉजिटिव संकेतों को सलामी

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने आज के बड़े पॉजिटिव संकेतों को सलामी दी है। आज बाजार 2 बड़े संकेतों को सलामी दे रहा है। इनमें से पहला है बिहार एग्जिट पोल के नतीजों का रिएक्शन और दूसरा है। डॉनल्ड ट्रंप का H-1B पर बयान। आज बाजार में चौतरफा तेजी है। बाजार उनको रिवार्ड कर रहा है जिन्होंने नीचे खरीदने की हिम्मत दिखाई। पिछले 3 दिनों से CNBC-आवाज़ पर लॉन्ग का नजरिया था।

बाजार: अब आगे क्या?

अनुज सिंघल की सलाह है कि बाजार में लॉन्ग रहें और अगली गिरावट में एंट्री करें। अब ये बाजार ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ सकता है। नवंबर या दिसंबर में ऑल टाइम हाई लगना चाहिए। IT और बैंक अब दोनों चलने लगे हैं। RIL भी अब तेजी में हिस्सा ले रहा है। धीरे-धीरे FIIs भी वापस आएंगे। आज शायद बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग होगी। निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल की राय है कि निफ्टी के लिए 25,950-26,050 पर रेजिस्टेंस और 25,800-25,850 पर सपोर्ट है। वहीं, निफ्टी बैंक के लिए 58,500-58,700 पर रेजिस्टेस और 58,000-58,200 पर सपोर्ट है।

IT कंपनियों पर भी करें फोकस

अनुज सिंघल की राय है कि IT कंपनियों पर भी फोकस करें। H-1B वीजा पर ट्रंप का पॉजिटिव बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका में प्रतिभाओं को लाना होगा। अमेरिका में खास प्रतिभाओं की कमी है। लोगों को सीखना होगा।

आज के बड़े संकेत

अनुज सिंघल का मानना है कि आज का सबसे बड़ा संकेत है बिहार का एग्जिट पोल। सभी एग्जिट पोल NDA को भारी बढ़त दे रहे हैं। अगर असल नतीजा भी यही रहा तो बाजार के लिए बड़ी राहत होगी। राजनीतिक स्थिरता पर अब एक बड़ी मुहर लगेगी। अब काफी समय तक कोई बड़ा चुनाव भी नहीं है। अब सरकार का पूरा फोकस वापस रिफॉर्म्स पर होगा। सरकार ने पिछले कुछ महीने में ताबड़तोड़ रिफॉर्म किए हैं। इसके साथ ही अब जल्द ही ट्रेड डील का भी ऐलान हो सकता है।

 

Dinshaw Irani Top Picks : ट्रेड डील पर पॉजिटिव खबरें आने की उम्मीद, किसी भी अच्छी खबर पर बाजार ऊपर जाने को तैयार

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।