Published on 10/10/2025 03:10 PM
Trading Plan : PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच एक फोन कॉल से बाजार का सेंटिमेंट सुधारा है। निफ्टी 100 अंको से ज्यादा के उछाल के साथ निफ्टी 22 सितंबर के बाद 25300 के पार जाता दिखा है। बैंक निफ्टी तो 500 अंकों के उछाल के साथ आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी है। PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट चढ़े हैं। SBI दो परसेंट से ज्यादा के उछाल के साथ निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर गुड्स शेयर भी चढ़े हैं। लेकिन मेटल्स में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। यह इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।
PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद ऑटो एंसिलरी का जोश हाई है। सोना BLW करीब दो परसेंट चढ़ा है। साथ ही अच्छे बिजनेस अपडेट से SBI लाइफ भी चला है। वहीं डाबर और SRF में खरीदारी देखने के मिल रही है। भारतीय CDMO कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। US सीनेट ने BIOSECURE ACT को मंजूरी दे दी है। इससे चीन के CDMO कंपनियों पर अंकुश लगेगा। DIVIS में 5 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है। NEULAND, पीरामल फार्मा और सिंजीन भी 2 से 3 परसेंट ऊपर हैं।
उम्मीद से बेहतर Q2 नतीजों के बाद TCS में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली है। शेयर करीब एक परसेंट नीचे है। वही TCS के AI और डेटा सेंटर में एक बिलियन डॉलर निवेश के एलान से टाटा कम्युकेशंस जोश में है। ये शेयर करीब 11% उछला है।
अब क्या हो रणनीति
अच्छे संकेतों से बाजार दौड़ा है। ऐसे में आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज सुबह से चर्चा की थी कि संकेत अच्छे हैं। PM Modi का ट्वीट बड़ा पॉजिटिव था। निफ्टी के 25,250 पार होने के बाद लॉन्ग जोड़ने की बात की थी। आज बैंक निफ्टी ने वापस लीडरशिप ली है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी रौनक लौटी है।
Investent Idea : देश के तीन दिग्गज फंड मैनेजर्स से जानें, बाजार में कहां लगाए दांव, किससे रहें दूर
बाजार: अब आगे क्या?
अब निफ्टी में 25200 के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहना है। 25,500 का अधूरा रह गया टारगेट हासिल होना चाहिए। बैंक निफ्टी अब नए शिखर की तरफ चल पड़ा है। धीरे-धीरे सब संकेत ठीक हो रहे हैं निफ्टी के लिए अगला रजिस्टेंस 25,400-25,500 पर है। 25,500 के ऊपर 25,800 का रास्ता खुलेगा। लॉन्ग रहें और 25,250 तक की गिरावट में लॉन्ग जोड़ें। लॉन्ग सौदों में 25,200 का स्टॉप लॉस रखें।
बैंक निफ्टी पर अपनी स्ट्रैटेजी साझा करते हुए अनुज सिंघल ने कह कि लॉन्ग सौदों में बने रहें। 56,800 के ऊपर तेजी बढ़ सकती है। अब अगला पड़ाव सीधे ALL TIME HIGH।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।