News Image
Money Control

Trading plan : निफ्टी 23900-24100 की ओर बढ़ने को तैयार, लेकिन अभी भी ये बाजार पोजीशन कैरी करने वाला नहीं

Published on 18/03/2026 02:47 PM

Trading plan : बाजार में रिकवरी की रफ्तार और तेज हो गई है। निफ्टी 250 अंक उछलकर 23800 के पार निकल गया है। इंफोसिस,भारती ,M&M और L&T ने बाजार की इस तेजी में सबसे ज्यादा योगदान किया है। बैंक निफ्टी निचले स्तरों से करीब 700 अंक उछला है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज जोरदार तेजी आई है। वहीं INDIA VIX 5 फीसदी फिसलकर 19 के नीचे आ गया है। SBI MF के हिस्सा खरीदने से अर्बन कंपनी 16 फीसदी भागा है। लेकिन चांदी में नरमी के चलते हिंद जिंक करीब दो फीसदी नीचे। उधर 360 ONE WAM तीन फीसदी दौड़ा है।

IT शेयरों में लगातार 6 हफ्ते से चल रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। CLSA की बुलिश रिपोर्ट ने इस सेक्टर में जोश भर दिया है। इंडेक्स करीब 4 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के टॉप-5 गेनर्स में 3 शेयर IT सेक्टर से है। साथ ही सभी मिडकैप IT शेयर भी दौड़ते दिख रहे हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर करीब दो फीसदी मजबूत दिख रहा है। मजबूत चार्ट के दम पर सोना BLW करीब 4 फीसदी भागा है। साथ ही TVS मोटर और PFC में भी अच्छी खरीदारी आई है।

IT के अलावा रियल्टी में भी जोरदार तेजी है। रियल्टी इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ा है। प्रेस्टीज, NBCC और गोदरेज प्रॉपर्टीज तीन से चार परसेंट चढ़े हैं। साथ ही ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल,कैपिटल गुड्स और कैपिटल मार्केट भी करीब दो फीसदी चढ़े हैं। सोलर से जुड़े शेयरों में जोरदार एनर्जी दिख रही है। सरकार ने Solar Ingots & Wafers का ALMM फ्रेमवर्क बढ़ाया है। इससे घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को फायदा होगा।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी कायम है। निफ्टी और बैंक निफ्टी अब 10 DEMA के करीब हैं। आज निफ्टी IT में तूफानी तेजी है। CLSA की रिपोर्ट के बाद IT में बड़ी तेजी आई है। मिड और स्मॉल कैप्स में लगातार तेजी है। Advance/decline 5:1 पर शानदार दिख रहा है। इंडिया VIX अपने शिखर से अब 22% नीचे आ गया है। बड़ा सवाल ये है कि क्या ये काउंटर ट्रेंड रैली या नया ट्रेंड है?

IT Stocks : IT सेक्टर में शानदार रिकवरी, निफ्टी के टॉप-5 गेनर्स में इस सेक्टर 4 शेयर शामिल, जानिए ब्रोकरेज की राय

बाजार: अब क्या?

ये रैली जोरदार है लेकिन कहना मुश्किल है कि क्या ये नई तेजी है। लेकिन ये रैली ट्रेडेबल रही है और स्क्रीन पर हुई है। तीनों दिन बाजार ने आपको इंट्राडे में मौका दिया है और कहीं ना कहीं शॉर्ट पोजिशंस इस रैली का बड़ा कारण है। किसी को भी इस तरह की रैली का अंदाजा नहीं था। बाजार कई बार एकतरफा चाल के बाद ट्रैप करता है। ब्रेंट अब तक तक 105 डॉलर के नीचे है। बड़ी गिरावट शायद ना आए।

निफ्टी पर रणनीति

अब शायद हम 23,900-24,100 की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन अभी भी ये बाजार कैरी करने वाला नहीं है। बाजार स्क्रीन पर लॉन्ग लेने का मौका दे रहा है। ऐसे में ओवरनाइट रिस्क कैरी करने के जोखिम से बचें।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में 55,500 के ऊपर बड़ा ब्रेकआउट होने के चांस हैं। बैंक निफ्टी में 55,500 पार हुआ तो 56,000 का लेवल भी संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।