News Image
Money Control

Trading Plan : ट्रंप टैरिफ से नर्वस बाजार, अब कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति ?

Published on 05/08/2025 03:19 PM

Trading Plan :ट्रंप टैरिफ से बाजार नर्वस दिख रहा है। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24600 के करीब दिख रहा है। ICICI बैंक, HDFC बैंक, RIL और इ्ंफोसिस ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉल कैप भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। टैरिफ की चिंता से फार्मा शेयरों में आज सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा फिसला है। फार्मा में ग्लेनमार्क, ग्रेन्यूल्स और बायोकॉन दो से तीन परसेंट गिरे हैं।

IT और FMCG शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर ऑटो और सरकारी बैंकों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। वीकली एक्सपायरी पर खतरा मंडरा रहा है। मार्केट रेगुलेटर सेबी सिर्फ मंथली एक्सपायरी को मंजूरी पर विचार कर रहा है। कैश में वॉल्यूम बढ़ाने के लिए STT घट सकती है। CNBC-TV 18 की इस EXCLUSIVE खबर से BSE 3 फीसदी से ज्यादा फिसला है। कैपिटल मार्केट से जुड़े दूसरे शेयरों में भी दबाव देखने को मिल रहा है।

ग्रोथ को RBI कल एक और बूस्टर डोज दे सकता है। आवाज़ MPC कमिटी की राय है कि चौथाई परसेंट रेट कटौती संभव है। महंगाई कंट्रोल में होने से ये तोहफा मिल सकता है। उधर दमदार नतीजों के दम पर GODFREY PHILLIPS करीब 10 परसेंट भागा है। पहली तिमाही में कपनी के मुनाफे में करीब 56 परसेंट का उछाल आया है। उधर नतीजों के बाद DLF में करीब 2 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है।

नतीजों के लिहाज से कल बड़ा दिन है। कल निफ्टी की तीन कंपनियां, हीरो मोटो, बजाज ऑटो और ट्रेंट के रिजल्ट आएंगे। हीरो मोटो के मुनाफे, आय और मार्जिन पर दबाव दिख सकता है। साथ ही पिडिलाइट, डिवीज लैब समेत वायदा की 10 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

Market insight : अमेरिका से 2-3 महीने में आ सकती है अच्छी खबर, DIVIS LAB और डोडला डेयरी में हो सकती है बंपर कमाई

ऐसे में आगे क्या हो बाजार की ट्रेडिंग रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल की रैली नहीं टिकी और बाजार आज फिर गिरे है। डोनॉल्ड ट्रंप के बयान ने सेंटिमेंट बिगाड़ा है। बाजार में बड़ा ट्रेंड अब काफी निगेटिव है। अब हम 24,550 के काफी करीब हैं। अगर दिन के लो पर बंद हुए तो सेंटिमेंट बिगड़ेगा। आज तो मिड और स्मॉलकैप में भी गिरावट है।

आखिरी बाजार क्यों नहीं चल रहा है?

बाजार में इस समय भरोसे की कमी है। FIIs तेजी और मंदी दोनों में बेच रहे हैं। ICICI बैंक और HDFC बैंक भी अब गिरना शुरू हुए हैं। बाजार एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ है। बाजार को अब बड़ा ट्रिगर चाहिए। निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट 24,500-24,550 पर है। इसके बाद सिर्फ 24,200-24,300 पर ही सपोर्ट है। वहीं, रजिस्टेंस 24,700-24,750 पर है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 54,800-55,000 होल्ड करना जरूरी है। 54,800 के नीचे 54,000 तक कोई सपोर्ट नहीं है। 55,500-55,700 पर अहम रजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा ये बहुत ही मुश्किल बाजार है। इस बाजार में ओवरनाइट रिस्क लेने का कोई मतलब नहीं है। इस बाजार में चुनिंदा शेयरों में ही पोजीशन रखें। बाजार का बड़ा ट्रेंड अब खराब हो चुका है

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Tags: #share marketsFirst Published: Aug 05, 2025 3:19 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।