Published on 25/03/2026 09:49 AM
Trading strategy : 25 मार्च को भारतीय बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। अमेकिता-ईरान युद्ध में तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते Nifty 23000 के ऊपर दिख रहा है। Sensex 706.74 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,775.19 पर और Nifty 226.15 अंक या 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,138.55 पर दिख रहा है। लगभग 1795 शेयरों में बढ़त और 467 शेयरों में गिरावट दिख रही है। वहीं, 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख
Nifty पर सबसे ज़्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में Shriram Finance, M&M, SBI, Titan Company और TMPV शामिल है। जबकि सबसे ज़्यादा गिरावट Tech Mahindra, Infosys, HCL Tech, Power Grid Corp और ONGC में देखने को मिल रही।
आज क्या हो कमाई की रणनीति
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23041-23121 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23206-23316/23338 पर है। इसके लिए पहला बेस 22575-22669 पर और बड़ा बेस 22446-22518 पर है। कल अच्छी क्लोजिंग हुई। लेकिन निफ्टी ने सबसे अहम लेवल 23050/23121 पार नहीं किया। FII की कैश,इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में बिकवाली देखने को मिली है। नेट शॉर्ट बढ़कर 2.48 लाख पर पहुंच गए हैं। कल US मार्केट साइडवेज रहे,ऊपरी स्तर पर रिट्रेसमेंट दिखा,क्रूड में गिरावट रही।
प्राइवेट बैंक चले,वहीं 2 फरवरी के बाद निफ्टी IT 10DEMA के ऊपर बंद हुआ। 23000 पर भारी कॉल और पुट का जमावड़ा है। इसलिए यहां कंसोलिडेशन संभव है। आज खरीदने के दो मौके हैं। भारी गिरावट में बेस-1 या फिर रजिस्टेंस-1 के ऊपर खरीदें। इन दोनों स्थितियों के अलावा निफ्टी ऑप्शन राइटर्स के लिए रेंज में रह सकता है। ध्यान रखें कि आगे कई छुट्टियों के चलते राइटर्स टाइम वैल्यू वसूलने पर फोकस करेंगे। लेकिन रजिस्टेंस-1 के ऊपर 10 DEMA के लिए मजबूती संभव है। अगर रजिस्टेंस-1 पर करने में असफल रहा तो गिरावट की आशंका है। अगर निफ्टी रेंज से बाहर आएगा तो सरकारी बैंक और निफ्टी IT अहम रहेंगे।
Market cues : रिकवरी के कुछ संकेत मिलने के बावजूद,मार्केट में अभी भी सावधानी का माहौल
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 52910-53121 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 53412-53778/53835 पर है। पहला बेस 52288-52473 पर और बड़ा बेस 51869-52020 पर है। कल बैंक निफ्टी ने अच्छा किया,लेकिन 53000 पर कुछ लॉन्ग कटे। PSU बैंक में हल्का प्रेशर है, लेकिन आज क्रूड में नरमी काफी अहम है।
52500 पर पुट राइटर्स है, फिर 52000 पर भी इनका जमावड़ा है। 53000 पर भारी कॉल OI है। यहां पर भी दो स्थितियां है, पहली ये कि रजिस्टेंस-1 के ऊपर स्थिर होने दें,तो फिर रजिस्टेंस-2 दिखेगा। दूसरा नीचे की ओर सिर्फ बेस-1 की तरफ कंट्रोल्ड डिप में खरीदारी कर सकते हैं। कल की छुट्टी को देखते हुए क्लोजिंग में थोड़ा रिस्क संभव है,लेकिन तेज गिरावट का पीछा ना करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।