Published on 08/05/2025 12:34 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बुधवार को इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों के हवाले से यह खबर दी हैं। इसके पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया था कि वह गुरुवार को सुबह 10 बजे EDT (1400 GMT) ओवल ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसमें एक बड़े और सम्मानित देश के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम ट्रेड डील के बारे में बात होगी। उन्होंने इस डील का अधिक विवरण तो नहीं दिया,लेकिन कहा कि यह डील आगे होने वाली ऐसी कई डील्स में से पहली डील होगी। हालांकि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने टाइम्स की इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
ब्रिटेन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों ने व्यापार समझौते पर अच्छी प्रगति की है। इस समझौते से इस्पात और ऑटोमोबाइल पर टैरिफ दर में कटौती हो सकती है।
ट्रंप के टॉप अधिकारियों ने देश के व्यापारिक साझेदारों के साथ कई बैठकें की हैं। ट्रंप ने 2 अप्रैल को अधिकांश देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। इसके साथ ही कई व्यापारिक साझेदारों पर काफी ऊंचा टैरिफ लगा दिया था। हालांकि बाद में उन दरों को 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। ब्रिटेन उन देशों में शामिल नहीं था जिन पर एडिशनल टैरिफ लगाया गया, क्योंकि वह अमेरिका को जितना निर्यात करता है, उससे अधिक वहां से आयात करता है।
Daily Voice: भारत-पाकिस्तान तनाव से बाजार में किसी बड़ी उथल-पुथल की संभावना नहीं - इक्वेंटिस वेल्थ के जसप्रीत सिंह अरोड़ा
ट्रंप ने ऑटो, स्टील और एल्युमीनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी तथा चीन पर 145 फीसदी टैरिफ लगाया है। मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि वह और उनके बड़े अधिकारी अगले दो सप्ताह में संभावित व्यापार समझौतों की समीक्षा करेंगे और तय करेंगे कि किसे स्वीकार किया जाए। पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि भारत, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है।
Tags: #share markets #trade deals #Trump tariff
First Published: May 08, 2025 12:34 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।