News Image
Money Control

US markets Crash: उम्मीद से ज्यादा इनफ्लेशन बढ़ने से अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम

Published on 27/02/2026 09:09 PM

अमेरिकी मार्केट में 27 फरवरी को बड़ी गिरावट दिखी। इसकी वजह उम्मीद से ज्यादा इनफ्लेशन है। अमेरिकी बाजार का प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 828 प्वाइंट्स यानी 1.67 फीसदी गिरकर 48,670 प्वाइंट्स पर चल रहा था। नैस्डेक 0.82 फीसदी यानी 188 प्वाइंट्स की कमजोरी के साथ 22,703 पर चल रहा था। एसएंडपी 500 भी 0.76 फासदी यानी 52 प्वाइंट्स गिरकर 6,855 पर था।

अमेरिकी मार्केट ओपन होने के बाद एक समय Nasdaq Composite 1.4 फीसदी तक गिर गया था। जनवरी का प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) 0.5 फीसदी बढ़ा। यह उम्मीद से ज्यादा वृद्धि है। Dow Jones के सर्वे में शामिल इकोनॉमिस्ट्स ने पीपीआई 0.3 फीसदी बढ़ने का अनुमान जताया था। पीपीआई से होलसेल इनफ्लेशन में गिरावट या वृद्धि पता चलता है।

कोर पीपीआई 0.8 फीसदी बढ़ा, जो 0.3 फीसदी के अनु्मान के मुकाबले करीब तीन गुना है। कोर पीपीआई से फूड और एनर्जी प्राइसेज की घट-बढ़ का पता चलता है। 27 फरवरी को मार्केट में गिरावट में टेक्नोलॉजी शेयरों पर दबाव का हाथ रहा। अमेरिकी आईटी कंपनियों के लिए फरवरी काफी खराब रहा है।

Nvidia के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट आई। यह शेयर 26 फरवरी को भी गिरा था। कंपनी के नतीजे आने के बाद यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। इस गिरावट ने कई निवेशकों को चौंकाया है। सेल्सफोर्स के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। Microsoft के शेयर भी करीब 2 फीसदी टूट गए। साइबर सिक्योरिटी कंपनी Zscacler का शेयर तो 11 फीसदी क्रैश कर गया। कोरवेव में 16 फीसदी गिरावट आई।

फाइनेंशियल स्टॉक्स और दूसरे साइक्लिकल सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। इससे यह संकेत मिलता है कि टेक्नोलॉजी में तेजी से आ रहे बदलाव का असर दूसरे सेक्टर भी पड़ रहा है। CBOE Volatility Index एक बार फिर 20 से ऊपर चला गया है। VIX का 20 से ऊपर होना घबराहट का संकेत नहीं है। लेकिन, मार्केट में घबराहट का संकेत मिलता है।

अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर 2 मार्च को भारतीय सहित एशियाई बाजारों पर देखने को मिलेगा। 27 फरवरी को भारतीय बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 1.25 फीसदी यानी 317 प्वाइंट्स गिरकर 25,178 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.17 फीसदी यानी 961 प्वाइंट्स लुढ़ककर 81,287 पर क्लोज हुआ। मिडकैप सूचकांक और समॉलकैप सूचकांक में भी ब़ड़ी गिरावट आई।

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा, भारती एयरटेल, वेदांता, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, श्री सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी एंटरप्राइजेज और एलआईसी के शेयर शामिल रहे। फरवरी में सबसे ज्यादा गिरने वाला निफ्टी आईडी इंडेक्स हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ। लेकिन, अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर 2 मार्च को भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।