News Image
Money Control

Vedanta Demerger: अप्रैल की शुरुआत में 5 कंपनियों में बंट जाएगी वेदांता! मौजूदा से कहीं ज्यादा होगा कुल मार्केट कैप

Published on 29/03/2026 08:57 AM

माइनिंग कंपनी वेदांता (Vedanta) अगले महीने यानि कि अप्रैल की शुरुआत में कई साल पुराने रीस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम के तहत 5 लिस्टेड कंपनियों में बंट जाएगी। यह बात फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के एक इंटरव्यू के हवाले से कही गई है। दिसंबर 2025 में नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल यानि कि NCLT ने वेदांता को 5 अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटने की योजना को मंजूरी दी थी। डीमर्जर प्लान को 18 फरवरी 2026 को शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स की मंजूरी मिली।

डीमर्जर के बाद बेस मेटल कारोबार वेदांता लिमिटेड के तहत ही रहेगा। वेदांता एल्युमीनियम, तलवंडी साबो पावर, वेदांता स्टील एंड आयरन और माल्को एनर्जी बाकी की 4 कंपनियां होंगी। इन 4 कंपनियों को शेयर बाजार में अलग से लिस्ट कराया जाएगा। अनिल अग्रवाल ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया है कि इन पांचों कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन, इस ग्रुप के मौजूदा मार्केट कैप 27 अरब डॉलर से कहीं ज्यादा होगा। अग्रवाल के कंट्रोल वाली एक प्राइवेट पेरेंट कंपनी, इन सभी नई कंपनियों में से हर एक में लगभग आधे शेयर अपने पास रखेगी।

वेदांता ने पहले कहा था कि डीमर्जर के बाद उसके मौजूदा कारोबारों को 6 स्वतंत्र कंपनियों- वेदांता एल्यूमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता स्टील एंड फेरस मैटेरियल्स, वेदांता बेस मेटल्स और वेदांता लिमिटेड में बांटा जाएगा। हालांकि, बाद में कंपनी ने प्लान में बदलाव किया और बेस मेटल अंडरटेकिंग को पेरेंट कंपनी के अंदर ही रखने का फैसला किया। वेदांता के मौजूदा शेयरहोल्डर्स को नई लिस्ट होने वाली सभी कंपनियों में शेयर मिलेंगे।

सबसे पहले 2023 में सामने आया था डीमर्जर का प्लान

वेदांता के डीमर्जर का प्लान सबसे पहले 2023 में सामने आया था। लेकिन सरकार ने इसका विरोध किया था। सरकार को डर था कि इस बंटवारे से, कंपनी से बकाया पैसा वसूल करने की उसकी क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है। वेदांता चारों नई कंपनियों को मई के मध्य तक भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट कराने की तैयारी में है। वेदांता का बिजनेस भारत, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लाइबेरिया, यूएई, सऊदी अरब, कोरिया, ताइवान और जापान में फैला हुआ है। यह तेल और गैस, जिंक, सीसा, चांदी, तांबा, स्टील और एल्यूमीनियम जैसे सेक्टर्स में ऑपरेशनल है।

Bonus Share: हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, 1 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

कंपनी का मार्केट कैप 2.54 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 649.55 रुपये है। हाल ही में कंपनी ने 11 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मार्च थी। शेयर 6 महीनों में 45 प्रतिशत चढ़ा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।