News Image
Money Control

Vedanta Dividend: वेदांता दे रही डिविडेंड, 28 मार्च है रिकॉर्ड डेट; जानिए 100 शेयर पर कितना मिलेगा पैसा

Published on 24/03/2026 10:52 PM

Vedanta Dividend: माइनिंग कंपनी Vedanta Ltd ने ₹11 प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिया जा रहा है और कुल मिलाकर करीब ₹4,300 करोड़ निवेशकों को बांटे जाएंगे।

₹11 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड

Vedanta ने ₹1 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹11 का डिविडेंड घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर हैं, उन्हें प्रति शेयर ₹11 का भुगतान किया जाएगा।

कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 28 मार्च 2026 (शनिवार) को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक Vedanta के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

कितना डिविडेंड मिलेगा

Vedanta के निवेशकों को उनके पास मौजूद हर शेयर पर ₹11 मिलेंगे। ऐसे में डिविडेंड की कुल रकम इस बात पर निर्भर करेगी कि किसी निवेशक के पास कितने शेयर हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि डिविडेंड पाने के लिए निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट 28 मार्च 2026 तक Vedanta के शेयर होने चाहिए। उसी आधार पर तय किया जाएगा कि किस निवेशक को कितना डिविडेंड मिलेगा।

वेदांता के शेयरों का हाल

Vedanta का शेयर 24 मार्च को NSE पर 1.12% की तेजी के साथ ₹653 पर बंद हुआ। स्टॉक ने पिछले 1 साल में 38.27% का रिटर्न दिया है, जबकि इस दौरान बाजार में कमजोरी देखने को मिली। Vedanta के शेयर ने 20 जनवरी 2026 को ₹769.80 का 52 हफ्ते का उच्च स्तर बनाया था। वहीं 7 अप्रैल 2025 को ₹363 इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर रहा था।

अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट बोले- जंग लंबी खिंची, तो वैश्विक मंदी का खतरा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।