News Image
Money Control

Vedanta Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 61% बढ़कर ₹5,710 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू भी 37% उछला

Published on 29/01/2026 05:43 PM

Vedanta Q3 Results: उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली कंपनी वेदांता लिमिटेड ने गुरुवार 29 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 60.1 फीसदी बढ़कर 5,710 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,547 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर ₹45,899 करोड़ रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹38,526 करोड़ रहा था। अन्य स्त्रोतों से हुई आय भी दिसंबर तिमाही में बढ़कर 492 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 339 करोड़ रुपये रहा था।

वेदांता का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 37 फीसदी बढ़कर 6,866 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,013 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका EBITDA मार्जिन इस दौरान 29.4 फीसदी रहा।

वेदांता के एल्यूमिनियम कारोबार का EBITDA ₹7,023 करोड़ रहा, जो इसकी 'सम ऑफ द पार्ट्स (SOTP)' वैल्यूएशन का सबसे बड़ा हिस्सा है। यह आंकड़ा बाजार के 6,821 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा रहा। EBITDA में यह मजबूती एल्यूमिनियम की ऊंची कीमतों की वजह से आई, हालांकि कुछ हद तक हेजिंग के कारण इसका असर कम भी हुआ। एल्यूमिनियम कारोबार में प्रति टन EBITDA $1,268 रहा, जो अब तक का सबसे मजबूत स्तर है।

इसके अलावा, हाल ही में हुए ऑफर फॉर सेल (OFS) के बाद वेदांता की हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बढ़कर 60.7% हो गई है। कंपनी के कुल EBIT का करीब 45% हिस्सा अब हिंदुस्तान जिंक से आता है, जो वेदांता की कमाई में इसकी अहम भूमिका दिखाता है।

शेयरों की चाल

वेदांता लिमिटेड ने गुरुवार को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद अपनी दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। नतीजों से पहले कंपनी के शेयर एनएसई पर 4.13 फीसदी की तेजी के साथ 767.55 रुपये के भाव पर बंद हुए। जनवरी महीने में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 27.36 फीसदी की तेजी आ चुकी है। अब तिमाही नतीजों के बाद कल 30 जनवरी को इसके शेयरों पर निवेशकों की नजरें रहेंगी।

यह भी पढ़ें- Tata Motors Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 48% घटकर ₹705 करोड़ रहा, रेवेन्यू 16% बढ़ा; शेयरों पर रहेगी नजर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।