Published on 25/02/2026 10:01 AM
Vedanta Share Price: ब्रोकरेज फर्म BoFA सिक्योरिटीज ने अपनी नई रिपोर्ट में वेदांता लिमिटेड के शेयरों की रेटिंग में इजाफा किया है। BoFA ने उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली कंपनी वेदांता को पहले “न्यूट्रल” रेटिंग दी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर “बाय” कर दिया है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को भी बढ़ाया गया है। पहले वेदांता का टारगेट प्राइस 480 रुपये था, जिसे अब 75% बढ़ाकर 840 रुपये कर दिया गया है।
Vedanta Shares: क्यों बढ़ाई गई रेटिंग?
ब्रोकरेज ने एल्युमिनियम की कीमतों को लेकर पॉजिटिव नजरिया जताया है। साथ ही चांदी की मजबूत कीमतों और करीब 6% के आकर्षक डिविडेंड यील्ड को भी शेयर के लिए अच्छा बताया है।
BoFA ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पैरेंट कंपनी के स्तर पर कर्ज में कमी आई है। इससे इंटर-कॉरपोरेट लोन पर ब्रांड-फी दर बढ़ने का जोखिम कम हुआ है।
EBITDA अनुमान में बढ़ोतरी
एल्युमिनियम के ऊंचे अनुमान, Hindustan Zinc की बेहतर वैल्यूएशन, रुपये की डॉलर के मुकाबले कमजोरी और होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट को 5% से 15% तक घटाने के आधार पर ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026 से 2028 के लिए EBITDA अनुमान 16% से 21% तक बढ़ा दिए हैं।
स्ट्रीट पर ऊंचे टारगेट में शामिल
वेदांता के लिए BoFA सिक्योरिटीज का 840 रुपये का टारगेट प्राइस दलाल स्ट्रीट पर तीसरा सबसे ऊंचा टारगेट है। इस शेयर को सिटी ने सबसे अधिक 900 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं सिस्टमैटिक्स ग्रुप ने इसके लिए 898 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
वेदांता के शेयर को इस समय 15 एनालिस्ट्स कवर कर रहे हैं। इनमें से 11 ने इस शेयर को “Buy” रेटिंग दी है और बाकी 4 ने “Hold” की सिफारिश की है। किसी भी एनालिस्ट्स ने “Sell” रेटिंग नहीं दी है।
शेयर की चाल
वेदांता के शेयर मंगलवार को 2.5% बढ़कर 698.5 रुपये के भाव पर बंद हुए। साल 2026 के पहले दो महीनों में अब तक शेयर में 16% की तेजी आ चुकी है। ब्रोकरेज के इस अपग्रेड के बाद बाजार की नजर अब एल्युमिनियम और चांदी की कीमतों पर रहेगी, जो आगे शेयर की दिशा तय कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- भारतीय सोलर कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया 126% का भारी टैरिफ, इन देशों पर भी गिरी गाज
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।