News Image
Money Control

Vishal Mega Mart फिर टूटकर आया ₹100 के नीचे, शेयरों की लौटेगी तेजी या निकल लें फटाफट बेचकर?

Published on 23/03/2026 02:11 PM

Vishal Mega Mart Shares: ढहते मार्केट में आज दिग्गज रिटेल चेन नेटवर्क विशाल मेगा मार्ट के शेयर धड़ाम हो गए और टूटकर एक बार फिर ₹100 के नीचे आ गए। हालांकि ब्रोकरेज फर्म एंबिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि यह गिरावट खरीदारी का मौका है और इसकी रेटिंग को सेल से खरीदारी कर दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके टारगेट प्राइस में बदलाव तो नहीं किया है और ₹126 पर बरकरार रखा है लेकिन जितना यह फिसल चुका है, उसके हिसाब से मौजूदा लेवल पर निवेश से अच्छा मुनाफा हासिल किया जा सकता है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.23% की गिरावट के साथ ₹98.95 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.42% टूटकर ₹98.75 तक आ गया था।

वैसे एक अहम बात ये भी है कि वैल्यू रिटेल सेगमेंट में ब्रोकरेज फर्म को विशाल मेगा मार्ट और डीमार्ट की तुलना में ट्रेंट अधिक पसंद है। ब्रोकरेज फर्म ने डीमार्ट को सेल रेटिंग दी है। इसके अलावा लॉर्ड और मिडकैप स्टॉक्स में ब्रोकरेज फर्म ने टाइटन कंपनी, ट्रेंट, नायका और विशाल मेगा मार्ट को खरीदारी की रेटिंग दी है।

Vishal Mega Mart पर ब्रोकरेज फर्म क्यों हुआ बुलिश?

ब्रोकरेज फर्म एंबिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटी का कहना है कि विशाल मेगा मार्ट का पहले जो वैल्यूएशन था, उसके चलते बढ़ते कॉम्पटीशन और कमजोर मार्केट में ऊपर जाने की गुंजाइश कम थी जिसके चलते पहले सेल रेटिंग दी थी। हालांकि उसके बाद यानी जब ब्रोकरेज फर्म ने इसे सेल रेटिंग दी थी, तब से यह 30% से अधिक टूट गया और ऑपरेटिंग प्रॉफिट के अनुमान में महज 2% की कटौती हुई है तो इसके शेयरों में अब ब्रोकरेज फर्म में अधिक ऊपर जाने का दम दिख रहा है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि देश के वैल्यू रिटेल सेगमेंट में अपनी मजबूत सप्लाई चेन के चलते विशाल मेगा मार्केट की अलग पहचान है। इसके चलते प्राइस के मामले में इसे बढ़त हासिल है। कंपनी का 70-75% प्रोडक्ट्स अपने खुद के ब्रांड का है और इसका प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भी काफी बड़ा है।

ब्रोकरेज फर्म का तो ये भी कहना है कि अपने फैशन-फोकस्ड कॉम्पटीटर्स से काफी अलग है क्योंकि इसके सेल्स मिक्स में किसी एक का दबदबा नहीं है। इसकी कुल बिक्री में एपैरल 44%, जबकि एफएमसीजी और जनरल मर्चेंडाइज की 28%-28% हिस्सेदारी है। इससे कंपनी का यूनिट इकनॉमिक्स शानदार होता है और 35% स्टोर RoCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड) मिलता है जिससे कंपनी के विस्तार की संभावनाएं मजबूत होती हैं। ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2026-28 के लिए इसके 16% के CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से रेवेन्यू और 21% की दर से ईपीएस के बढ़ने के अनुमान को कायम रखा है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

₹8,000 करोड़ के आईपीओ के तहत आईपीओ निवेशकों को विशाल मेगा मार्ट के शेयर ₹78 के भाव पर जारी हुए थे। 18 दिसंबर 2024 को इसके शेयरों की करीब 34% प्रीमियम पर एंट्री हुई थी। हालांकि कुछ ही महीने बाद टूटकर यह 7 अप्रैल 2025 को ₹96.55 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इससे उबरते हुए चार ही महीने में यह 63.39% उछलकर 26 अगस्त 2025 को ₹157.75 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इसके शेयरों के आगे की चाल को लेकर बात करें तो इसे कवर करने वाले 15 एनालिस्ट्स में से 14 ने खरीदारी की रेटिंग दी है तो सिर्फ एक ने ही सेल रेटिंग दी है।

Vishal Mega Mart IPO Listing: ₹78 का शेयर ₹110 पर लिस्ट, गिरावट के बाद खरीदारी से संभलकर ऊपर आया भाव

IndiGo धड़ाम, 6% टूटकर आया एक साल के निचले स्तर, Goldman ने किया एलर्ट

Kotak Bank ने Deutsche Bank के भारतीय बिजनेस के लिए लगाई सबसे तगड़ी बोली, ये दिग्गज छूटे पीछे

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।