News Image
Money Control

Voltas share price : AC खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्दी कीजिए, गर्मी में 5-15% महंगे होंगे वोल्टास के AC

Published on 24/02/2026 02:47 PM

Voltas share price : अगर आप AC खरीदने का मन बना रहे है तो जल्दी फैसला लीजिए, क्योंकि कंपनियां इस सीजन AC के दाम 5 से 15 फीसदी तक बढ़ा सकती हैं। ये कहना है वोल्टास के MD मुकुंदन मेनन का। उन्होने आगे कहा की गर्मियों का सीजन पहले आने से बिक्री ग्रोथ 20 फीसदी तक रह सकती है। इस साल गर्मियों ने समय से पहले दस्तक दे दी है। गर्मियों का सीजन लंबा रहने की उम्मीद है। पिछले साल बिक्री पर काफी दबाव रहा था। पिछले साल बेमौसम बारिश और गर्मी के सीजन में देरी का असर रहा है। पिछले साल 20-25 फीसदी की डी-ग्रोथ रही। इस साल AC मार्केट में 20 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है।

मुकुंदन मेनन ने आगे कहा कि नए एनर्जी नॉर्म्स की वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं। 3 स्टार और 5 स्टार AC में कॉपर का ज्यादा इस्तेमाल होता है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी का भी असर देखने को मिल रहा है। कॉपर के दाम में 60 फीसदी तक का उछाल आया है। ऐसे में AC के दाम 5 से 15 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। GST कटौती से भी बिक्री को सपोर्ट मिलेगा।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

वोल्टास की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 4.40 रुपए यानी 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 1532 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,555 रुपए और दिन का लो 1,531 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,563 रुपए और 52 वीक लो 1,190 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 646,967 शेयर और मार्केट कैप 50,790 रुपए है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 0.33 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 16.66 फीसदी की और 3 महीने में 13.32 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक ये शेयर 12.75 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में इसने 20.19 फीसदी और 3 साल में 71.47 फीसदी रिटर्न दिया है।

Eternal Share Price : इटरनल में लगातार 5वें दिन गिरावट जारी,पिछले 5 दिनों में 9% टूटा शेयर,जानिए क्या है वजह

वित्तीय प्रदर्शन

दिसंबर 2025 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में वोल्टास ने 3,070.77 करोड़ रुपए का रेवेन्यू और 116.62 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। इसकी तुलना में,दिसंबर 2024 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3,105.11 करोड़ रुपए रहा था जिसमें कंपनी के 163.18 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था।

मनीकंट्रोल के हालिया एनालिसिस से वोल्टास के लिए बहुत बुलिश सेंटिमेंट का संकेत मिला है। स्टॉक अभी अपने 52-हफ़्ते के हाई के पास ट्रेड कर रहा है। वोल्टास का मार्केट शेयर काफी मज़बूत है।

 हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।