Published on 18/07/2025 09:56 AM
Wipro Share Price : विप्रो के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे। साढ़े 3 परसेंट तक गिरावट के गाइडेंस के मुकाबले कंपनी की constant currency रेवेन्यू ग्रोथ करीब दो परसेंट घटी। पहली तिमाही में कंपनी का EBIT Margins भी अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ा। विप्रो का ADR 3% से ज्यादा चढ़ा। Q1में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3,570 करोड़ रुपये से घटकर 3,330 करोड़ रुपये रहा। Q1 में कंसोलिडेटेड आय 22,445 करोड़ रुपये से घटकर 22,080 करोड़ रुपये रही। Q1 में कंसोलिडेटेड आय 22,080 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT 3,813 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBIT मार्जिन 17.3% रही। कंपनी ने 5 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया और इसकी रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई तय की है
आज मार्केट खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में ये स्टॉक चढ़ कर कारोबार करता नजर आया। सुबह 9.31 बजे कंपनी का स्टॉक 3.11 परसेंट या 8.10 रुपये चढ़ कर 268.70 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया
Axis Bank Share Price: स्टॉक 4% से ज्यादा टूटा, कमजोर नतीजो असर, फिर भी ब्रोकरेजेज का बुलिश नजरिया बरकरार
MORGAN STANLEY ON WIPRO
विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने देश की टॉप की आईटी कंपनियों में शुमार होने वाली विप्रो कंपनी पर राय देते कहा कि इसमें री-रेटिंग की संभावना दिख रही है। कंपनी का IT सर्विसेज का प्रदर्शन अनुमान से ज्यादा नजर आया है। इसका Q2 गाइडेंस अनुमान के मुताबिक रहा। इसमें कोई निगेटिव सरप्राइज नहीं देखने को मिला।
ब्रोकरेज के मुताबिक बड़ी डील्स में मजबूती से H2 में प्रदर्शन को सपोर्ट मिलेगा। कैपिटल अलोकेशन में सुधार से मल्टीपल को सपोर्ट मिलने की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर इक्वल-वेट रेटिंग बनाये रखी है। इसका टारगेट भी बढ़ा दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक का टारगे प्राइस 265 रुपये से बढ़ाकर 285 रुपये तय किया है।
Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
Tags: #share marketsFirst Published: Jul 18, 2025 9:56 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।