News Image
Money Control

Yaap Digital Listing: 12% ​डिस्काउंट पर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, लगा अपर सर्किट

Published on 05/03/2026 10:11 AM

5 मार्च को SME सेगमेंट की कंपनी याप डिजिटल की शेयर बाजार में लिस्टिंग पहले तो निराश करने वाली रही। लेकिन तुरंत ही शेयर ने तेजी पकड़ ली। शेयर NSE SME पर 12.4 प्रतिशत घाटे के साथ 127 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही इसमें 5 प्रतिशत की तेजी आई और 133.35 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। IPO प्राइस 145 रुपये प्रति शेयर था।

80.11 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 25 फरवरी को खुला था और 27 फरवरी को बंद हुआ। इसमें 55 लाख नए शेयर जारी हुए। ऑफर फॉर सेल नहीं था। IPO 4.26 गुना भरकर बंद हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 8.29 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 5.05 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.61 गुना भरा। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 22.81 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी की वित्तीय सेहत

याप डिजिटल की ​अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कुल इनकम 91.42 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 9.21 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर 25.35 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कुल इनकम 154.40 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 11.93 करोड़ रुपये रहा।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।