Published on 18/10/2025 01:51 PM
Yes Bank Q2 Result: यस बैंक ने आज चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2025 के कारोबारी नतीजे जारी किए और इसमें बैंक की सेहत मिली-जुली दिख रही है। सितंबर तिमाही में स्टैंडएलोन लेवल पर बैंक का शुद्ध मुनाफा 18% की रफ्तार से बढ़ाकर ₹654 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 18% की गिरावट आई है। बैंक को ब्याज से शुद्ध आय सालाना आधार पर 5% बढ़ी है और एसेट क्वालिटी लगभग स्थिर है। इस कारोबारी नतीजे का सोमवार को स्टॉक मार्केट खुलने के बाद शेयरों पर असर दिख सकता है। अभी की बात करें तो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 अक्टूबर को बीएसई पर यह 1.03% की गिरावट के साथ ₹212.40 (Federal Bank Share Price) पर बंद हुआ था।
Yes Bank Q2 Result: खास बातें
चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2025 में यस बैंक का स्टैंडएलोन लेवल पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 18.34% उछलकर ₹654.47 करोड़ पर पहुंच गई लेकिन तिमाही आधार पर इसमें ₹801.07 करोड़ से 18.30% की गिरावट आई। बैंक को ब्याज से शुद्ध इनकम यानी NII की बात करें सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर यह ₹2200.44 करोड़ से 4.56% उछलकर ₹2300.88 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान एसेट क्वालिटी लगभग स्थिर बनी रही और सालाना आधार पर ग्रास एनपीए रेश्यो 1.6% पर स्थिर बना रहा। हालांकि नेट एनपीए रेश्यो इस दौरान 0.5% से सुधरकर 0.3% पर आ गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन ₹297.10 करोड़ से 41.01% बढ़कर ₹418.95 करोड़ पर पहुंच गया।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
यस बैंक के शेयर 12 मार्च 2025 को ₹16.02 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह सात महीने में 51.69% उछलकर 10 अक्टूबर 2025 को ₹24.30 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।