News Image
Money Control

Accord IPO Listing: मार्केट की कोहराम के बीच ₹46 के शेयरों ने लगाया मरहम, 8% से अधिक प्रीमियम पर शुरू हुआ सफर

Published on 02/03/2026 10:37 AM

Accord Transformer & Switchgear IPO Listing: अमेरिका और ईरान की जंग में घरेलू स्टॉक मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में कोहराम मचा गया। वहीं दूसरी तरफ एकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर एंड स्विचगियर के शेयरों ने निवेशकों के चेहरे खिला दिए। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 357 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹46.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹50.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 8.70% का लिस्टिंग गेन (Accord Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹51.00 (Accord Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 10.87% मुनाफे में हैं।

Accord Transformer & Switchgear IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर एंड स्विचगियर का ₹26 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 357.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 153.01 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 606.02 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 367.59 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 55.62 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹13.03 करोड़ मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीदारी, ₹10.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Accord Transformer & Switchgear के बारे में

वर्ष 2014 में बनी एकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर एंड स्विचगियर पावर T&D (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन), रिन्यूएबल एनर्जी, इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और ईवी चार्जिंग नेटवर्क्स से जुड़ी जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट्स तैयार करती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ट्रांसफॉर्मर्स और कंट्रोल पैनल और स्विचगियर्स हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹87 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹1.61 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹6.05 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना 37% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹79.20 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹2.91 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹45.29 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹4.37 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹9.44 करोड़ पड़े थे।

Shree Ram Twistex IPO Listing: ₹104 का शेयर ₹68 पर लिस्ट, आईपीओ को मिला था ताबड़तोड़ रिस्पांस

Kiaasa IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹127 के शेयरों ने पहले ही दिन दिया झटका

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।