Published on 02/03/2026 10:38 AM
Kiaasa IPO Listing: महिलाओं के कपड़े-जूते और गहने इत्यादि बेचने वाली कियासा की घरेलू स्टॉक मार्केट में BSE SME पर डिस्काउंट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹127.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹123.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही 3.15% घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹116.85 (Kiaasa Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 7.99% घाटे में हैं।
Kiaasa IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
कियासा का ₹70 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 फरवरी तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 2.05 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 14.98 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.16 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.43 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 54.90 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹46.45 करोड़ नए स्टोर खोलने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
Kiaasa Retail के बारे में
वर्ष 2018 में बनी कियासा रिटेल महिलाओं से जुड़े कपड़े, जूते, बैग और गहने इत्यादि बेचती है। देश के 80 से अधिक शहरों में इसके 100 से अधिक स्टोर्स हैं। इसके महिलाओं के एथनिक वियर कलेक्शन में कुर्ता, कुर्ता सेट, सूट सेट, लहंगा सेट, बॉटम और दुपट्टा, एक्सेसरीज हैं। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री ऑनलाइन भी होती है। यह तीन मॉडल- FOFO (फ्रेंचाइजी ओन्ड फ्रेंचाइजी ऑपरेटेड), COCO (कंपनी ओन्ड कंपनी ऑपरेटेड) और FICO (फ्रेंचाइजी इंवेस्टेड कंपनी ऑपरेटेड) पर काम करती है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹2.46 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹5.74 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹8.38 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना 55% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹120.70 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹6.64 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹58.01 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹43.03 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹34.57 करोड़ पड़े थे।
Shree Ram Twistex IPO Listing: ₹104 का शेयर ₹68 पर लिस्ट, आईपीओ को मिला था ताबड़तोड़ रिस्पांस
Accord IPO Listing: मार्केट की कोहराम के बीच ₹46 के शेयरों का मरहम, 8% से अधिक प्रीमियम पर शुरू हुआ सफर
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।