Published on 24/02/2026 11:57 AM
NITI आयोग ने एसेट मोनेटाइजेशन के दूसरे चरण का रोडमैप जारी कर दिया है। दूसरे चरण के तहत 5 साल में करीब 17 लाख करोड़ के एसेट्स मोनेटाइज किए जाएंगे। इस ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि NITI आयोग ने एसेट मोनेटाइजेशन के दूसरे चरण का रोडमैप जारी करते हुए FY25-26 से FY29-30 तक 16.72 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है।
एसेट मोनेटाइजेशन फेज-2 का रोडमैप
एसेट मोनेटाइजेशन फेज-2 का रोडमैप के मुताबिक BSNL के 38 लैंड पार्सल लीज पर देकर 2400 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। द अशोक होटल (The Ashok Hotel) का ऑपरेशन निजी क्षेत्र को दिया जाएगा। द अशोक होटल से 820 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। होटल सम्राट का ऑपरेशन भी निजी क्षेत्र को सौंपने की योजना है। होटल सम्राट से 380 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है।
7 रेलवे कंपनियों में कुछ हिस्सा बेचेगी सरकार
सरकार 7 रेलवे कंपनियों में भी कुछ हिस्सा बेचेगी। रेलवे कंपनियों के हिस्सा बिक्री से 83,700 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। NHPC, SJVN के प्रोजेक्ट मोनेटाइज करके 12,000 करोड़ रुपए जुटाए जाने की योजना है। PGCIL की ट्रांसमिशन लाइन से 33500 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है।
GAIL में हिस्सा बेचेकर 3100 करोड़ रुपए जुटाने की योजना
2028 तक GAIL में हिस्सा बेचेकर 3100 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। पोर्ट सेक्टर में एसेट मोनेटाइज करके 1.2 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पोर्ट टर्मिनल, पोर्ट बर्थ, जेट्टी और मुख्य ढांचे का संचालन निजी कंपनियों को हाथों में देने का लक्ष्य है। NTPC के बदरपुर सहित लैंड पार्सल लीज से 32,000 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। सरकार कोल सेक्टर की कुछ सब्सिडियरी में अपनी हिस्सा बेचेगी। कोल सेक्टर में हिस्सा बिक्री से 48,350 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।
Market trend : IT शेयरों में तेज बिकवाली बाजार पर पड़ रही भारी, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई
Gold Silver Rate Today : डॉलर के मजबूत होने से MCX पर सोने का रेट गिरा,जानिए कमोडिटीज में आज कहां होगी कमाईहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।