Published on 05/02/2026 05:08 PM
Bharti Airtel December Quarter Results: भारती एयरटेल का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 55 प्रतिशत गिर गया। आंकड़ा 6630.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 14781.2 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 19.6 प्रतिशत बढ़कर 53981.6 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 45129.3 करोड़ रुपये था।
भारती एयरटेल में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 48.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 11.35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
LIC Q3 Results: भारतीय जीवन बीमा निगम का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 17% बढ़ा, नेट प्रीमियम इनकम में भी इजाफा
5 फरवरी को भारती एयरटेल का शेयर बीएसई पर 1.65 प्रतिशत गिरावट के साथ 1992.05 रुपये पर बंद हुआ। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर 3 साल में 150 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में इसने लगभग 80 प्रतिशत और एक साल में 20 प्रतिशत की तेजी देखी है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,174.70 रुपये और एडजस्टेड लो 1561 रुपये है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।