News Image
Money Control

LIC Q3 Results: भारतीय जीवन बीमा निगम का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 17% बढ़ा, नेट प्रीमियम इनकम में भी इजाफा

Published on 05/02/2026 05:06 PM

LIC December Quarter Results: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़कर 12930.44 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 11008.65 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस बीच नेट प्रीमियम इनकम भी एक साल पहले से 17.4 प्रतिशत बढ़कर 125988.15 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 107302.30 करोड़ रुपये थी।

LIC में दिसंबर 2025 ​के आखिर तक सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 5.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Bharti Airtel Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 55% गिरा, रेवेन्यू 20% बढ़ा

5 फरवरी को LIC का शेयर BSE पर 0.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 840.45 रुपये पर बंद हुआ। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 3 साल में 40 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में 16 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 980.05 रुपये और एडजस्टेड लो 715.35 रुपये है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।