News Image
Money Control

Birlasoft का शेयर 10% भागा, H-1B वीजा पर नए अपडेट ने बढ़ाई खरीद; मई 2021 के बाद पहली बार इतना बड़ा उछाल

Published on 23/10/2025 01:22 PM

सॉफ्टवेयर कंपनी बिरलासॉफ्ट लिमिटेड के शेयरों में 23 अक्टूबर को दिन में 10.5% से ज्यादा का उछाल दिखा। BSE पर कीमत 388.20 रुपये के हाई तक गई। शेयर में मई 2021 के बाद से एक दिन में आई यह सबसे बड़ी तेजी रही। कंपनी का मार्केट कैप 10600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर प्रमुख टेक्निकल लेवल्स से भी ऊपर पहुंच गया है और अपने 50-डे मूविंग एवरेज ₹366 और 100-डे मूविंग एवरेज ₹391 को पार कर गया है।

बिरलासॉफ्ट के शेयरों में अगर यह रफ्तार बनी रहती है तो लगातार 3 महीनों की गिरावट के बाद अक्टूबर का महीना बिरलासॉफ्ट के लिए पहला गेन वाला महीना साबित हो सकता है। एक साल में शेयर 36 प्रतिशत टूटा है। सितंबर 2025 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 40.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

IT शेयरों में क्यों आई तेजी

Birlasoft सहित IT शेयरों में उछाल की अहम वजह अमेरिकी प्रशासन की ओर से H-1B वीजा नियमों पर आया क्लैरिफिकेशन है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि H-1B वीजा आवेदन पर 100,000 डॉलर की फीस F-1 छात्र वीजाहोल्डर्स, L-1 इंट्रा-कंपनी ट्रांसफरीज, या रिन्यूअल या एक्सटेंशन चाहने वाले मौजूदा H-1B वीजाहोल्डर्स पर लागू नहीं होगा। इससे भारतीय IT कंपनियों को कुछ राहत मिली है।

यह घोषणा भारतीय टेक प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ी राहत है। वर्तमान में अमेरिका में लगभग 300,000 भारतीय कर्मचारी H-1B वीजा पर काम करते हैं। इनमें से अधिकांश टेक्नोलॉजी और सर्विसेज इंडस्ट्रीज में काम करते हैं। अमेरिकी प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, सभी नए H-1B वीजा एलोकेशंस में भारतीयों की हिस्सेदारी लगभग 70% है। इसके बाद चीनी नागरिकों की हिस्सेदारी 11-12% है।

HUL बांट रही है ₹19 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी फिक्स; शेयर 3% तक उछला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।