Published on 01/02/2026 06:30 PM
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को स्टॉक मार्केट्स के निवेशकों के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। एफएंडओ में रिटेल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी घटाने के लिए एसटीटी बढ़ाया। इससे मार्केट में बड़ी गिरावट आई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार का फोकस कैपिटल एक्सपेंडिचर और कुछ खास सेक्टर्स पर बना रहेगा। इसका फायदा इन सेक्टर्स की कंपनियों को मिलेगा।
डिफेंस-BEL, BDL और पारस डिफेंस
सरकार ने डिफेंस के लिए आवंटन 1.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.19 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इस वित्त वर्ष में डिफेंस का संशोधित अनुमान 1.86 लाख करो़ड़ रुपये है। एयरक्राफ्ट और एयरो इंजन के लिए करीब 63,700 करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया गया है। हेवी टू मीडियम व्हीकल्स के लिए 4,600 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसका फायदा डिफेंस कंपनियों को मिलेगा। इससे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बीडीएल और पारस डिफेंस जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख सकती है।
रेलवे-RVNL, IRCON, Siemens, Titagarh Rail, BHEL
सरकार ने रेलवे के लिए पूंजीगत खर्च साल दर साल आधार पर 8.5 फीसदी बढ़ाया है। रोलिंग स्टॉक ऐलोकेशन करीब 52,000 करोड़ रुपये है। कवच के लिए ऐलोकेशन करीब 10-15 फीसदी बढ़ाया है। इसका फायदा रेलवे से जुड़ी कंपनियों को मिलेगा। हालांकि, पिछले 12-18 महीनों में रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। इससे इन शेयरों की वैल्यूएशन घटी है। इनवेस्टर्स आरवीएनएल, IRCON, Siemens, Titagarh Rail और BHEL के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।
सेमीकंडक्टर्स-Sygma SGS, Kaynes, CG Power और Amber Enterprises
यूनियन बजट में सेमीकंडक्टर्स के लिए बड़े ऐलान हुए हैं। इंडिया सेमीकंडक्टर अलायंस के तहत करीब 1,000-1,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसका मकसद लोकल सप्लाई और चेन को मजबूत करना है। इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के लिए ऐलोकेशन 22,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका फायदा Sygma SGS, Kaynes, CG Power और Amber Enterprises जैसी कंपनियों को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Stock Markets Budget 2026: बीएसई का शेयर क्रैश, इन शेयरों में भी 10 फीसदी तक गिरावट
बायोसिमिलर्स-Biocon, Lupin और Sun Pharma
वित्तमंत्री निर्मल ला सीतारमण ने बायोफॉर्मा शक्ति का ऐलान किया है। इसके लिए 10,000 करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किया गया है। यह पैसा अगले पांच सालों में खर्च होगा। इससे बायोलॉजिक्स और बायोसिमिल्रक के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार 3 नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल्स एजुकेशन और रिसर्च (NIPER) शुरू करेगी। इसके अलावा 7 मौजूदा इंस्टीट्यूट्स को अपग्रेड किया जाएगा। इससे 1000 एक्रिडेटेड इंडिया क्लिनिकल ट्रायल साइट्स का नेटवर्क बनाने में मदद मिलेगी। इसका फायदा Biocon, Lupin और Sun Pharma जैसी कंपनियों को मिलेगा।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।