News Image
Money Control

Budget के इन ऐलानों से आया जोश, KPR Mill और Arvind जैसे Textile Stocks बने रॉकेट

Published on 01/02/2026 12:08 PM

Budget 2026 fuels Textile Stocks: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज वित्त वर्ष 2027 का बजट यानी लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने देश के टेक्सटाइल सेक्टर के विस्तार और इसे नए जमाने के हिसाब से बनाने के लिए बड़े ऐलान किए। इस ऐलान का असर स्टॉक मार्केट में भी दिखा और टेक्सटाइल स्टॉक्स उछल पड़े। मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने के ऐलान पर केपीआर मिल (KPR Mill) के शेयर 3.5% , वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) के शेयर 2.2% तो वेलस्पन लिविंग (Welspun Living), पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) और अरविंग (Arvind) के शेयर 1-3% तक उछल पड़े।

Budget 2026 fuels Textile Stocks: किन ऐलानों से आई रौनक?

वित्त मंत्री ने चैलेंज मोड के जरिए मेगा टेक्सटाइल पार्कों को बनाने का ऐलान किया है। इसका फोकस टेक्निकल टेक्सटाइल्स पर रहेगा। इसका लक्ष्य वैल्यू चेन में कॉम्पटीशन में सुधार करते हुए बड़ा और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाना है। इस लेबर-इंटेसिव सेक्टर के लिए वित्त मंत्री ने टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम, नेशनल हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स प्रोग्राम और टेक्सटाइल स्किलिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए एक नई योजना का ऐलान किया। इसके अलावा सरकार ने टेक्सटाइल सेक्टर के लिए नेशनल फाइबर स्कीम के साथ मशीनरी के लिए कैपिटल सपोर्ट के जरिए इस सेक्टर को बढ़ाने की भी योजना का जिक्र किया।

यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब देश के टेक्सटाइल और एपेरल एक्सपोर्टर्स अपनी वैश्विक रणनीतियों पर फिर से काम कर रहे हैं। इसे यूरोपीय यूनियन (EU) और यूनाइटेड किंगडम (UK) के साथ हाल ही में किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स से सपोर्ट मिला है। इन एग्रीमेंट्स से प्रमुख विदेशी बाजारों में भारतीय एक्सपोर्ट्स की पहुंच बेहतर होगी और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल होने की उम्मीद है।

पिछले बजट में हुए थे ये ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछली बार जो बजट पेश किया था, उसमें किसानों के स्तर से ही टेक्सटाइल वैल्यू चेन को मजबूत करने पर जोर दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पैदावार में सुधार, टिकाऊपन बढ़ाने और सामान्य से अधिक लंबे रेशे वाली कपास की किस्मों को बढ़ावा देने के लिए कपास प्रोडक्टिविटी को लेकर पांच साल के मिशन का ऐलान किया। यह कच्चे माल से लेकर तैयार माल तक इस सेक्टर को सपोर्ट देने के लिए सरकार की लॉन्ग-टर्म अप्रोच को दिखाता है।

स्टॉक मार्केट में आज बजट के दिन लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

बजट से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।