News Image
Money Control

Buzzing stocks : 1 साल में 38% भागने वाले इस ऑटो शेयर ने हिट किया लाइफ टाइम हाई, जानिए कंपनी का आगे का रोडमैप

Published on 13/11/2025 03:40 PM

Ashok Leyland Share Price :अशोक लेलैंड में आज शानदार तेजी देखने को मिली है। 1 साल में 38 फीसदी चढ़ने वाला ये शेयर अपने लाइफ टाइम हाई पर दिख रहा है। आज के कारोबारी सत्र में ये शेयर 151.46 रुपए का इंट्राडे हाई लगाता दिखा है। फिलहाल एनएसई पर यह 7.87 रुपए यानी 5.52 फीसदी की बढ़त के साथ 150 रुपए के पार दिख रहा है। आज इस स्टॉक में अपना लाइफ टाइम हिट किया है। दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों और मैनेजमेंट के गाइडेंस ने स्टॉक में जोश भर दिया है।

दूसरी तिमाही के नतीजे रहे मजबूत

कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। Q2 में आय 9 फीसदी और EBITDA 14 फीसदी बढ़ा है। Q2 में वॉल्यूम 8 फीसदी बढ़कर 49,116 यूनिट्स रहा है। कंपनी का रियलाइजेशन 2 फीसदी की ग्रोथ के साथ 19 लाख/यूनिट रहा है।

अशोक लेलैंड: EV रोडमैप

कंपनी ने बताया है कि EV बस में ऑर्डर बुक 1,650 यूनिट्स है। कंपनी ई-बस के लिए बोलियां लगाएगी। स्विच मोबिलिटी का Q2 में प्रदर्शन अच्छा रहा है। H1FY26 में स्विच मोबिलिटी का EBITDA और मुनाफा पॉजिटिव रहा है। कंपनी की 2 वेरिएंट में 9 मीटर बस लॉन्च करने की योजना है। FY27 में नया EV LCV लॉन्च करने की भी योजना है।

अशोक लेलैंड: कॉनकॉल की बड़ी बातें

अशोक लेलैंड की कॉनकॉल में बताया गया है कि FY26 में 18,000 यूनिट्स एक्सपोर्ट करने का लक्ष्य है। अगले 2 साल में 25,000 यूनिट्स एक्सपोर्ट करने का टागेट रखा गया है। मीडियम टर्म में Mid-Teens मार्जिन का लक्ष्य है।

फाइनेंस कारोबार होगा लिस्ट

कंपनी मैनेजमेंट ने बताया है कि हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस की लिस्टिंग प्रक्रिया तेज हो गई है। Q1FY27 में हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस की लिस्टिंग संभव है। अशोक लेलैंड के वैल्युएशन पर नजर डालें तो ये शेयर FY27 के 22x PE मल्टिपल पर ट्रेड कर रहा है। FY27 में डिविडेंड यील्ड 2.8 फीसदी संभव है।

Trading plan : 26000 की राह पर निफ्टी, आज के निचले स्तर पर SL के साथ लॉन्ग रहें, बैंक निफ्टी भी 60000 के लिए तैयार

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।