News Image
Money Control

डीलिंग रूम्स में आज इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बुलिश, जानें किस स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली

Published on 07/07/2025 05:20 PM

Dealing Room Check: - गोदरेज कंज्यूमर और डाबर के अच्छे बिजनेस अपडेट से FMCG सेक्टर का जोश हाई देखने को मिला। इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट ऊपर नजर आया। गोदरेज कंज्यूमर और डाबर में 4-6 परसेंट तक का उछाल दर्ज किया। HUL भी 3 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। TURKEY के कारोबार में डी-ग्रोथ के चलते जुबिलेंट फूड करीब 4 परसेंट टूट गया। महंगे वैल्यूएशन और प्रोमोटर की बिकवाली से भी बाजार चिंतित दिखाई दिया। उधर कमजोर बिजनेस अपडेट से इंफो एज करीब 4 परसेंट फिसल गया और ये वायदा का टॉप लूजर बना। डिफेंस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट कमजोर हुआ। BEL निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। वहीं भारत डायनेमिक्स, मझगांव डॉक और गार्डन रीच में भी गिरावट देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) और सोना बीएलडब्ल्यू (Sona BLW) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

VARUN BEVERAGES

सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के कहा कि आज डीलर्स ने बेवरेज कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों में आज घरेलू फंड्स की ओर से खरीदारी रही। इसका ओआई 2% बढ़ा। डीलर्स ने इसमें 480 रुपये का लक्ष्य दिया है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।

US Tariff News: Tariff Deal ना करने वाले 15 देशों की लिस्ट में भारत का नाम नहीं होगा शामिल, अलग से हो सकती है डील!

SONA BLW

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज बैंक के शेयर में खरीदारी की राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने सोना बीएलडब्ल्यू (Sona BLW) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में बिकवाली देखने को मिली। इस स्टॉक में आज हेज फंड्स की ओर से बिकवाली दिखी है। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है शेयर में 450 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 Tags: #share marketsFirst Published: Jul 07, 2025 5:20 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।