News Image
Money Control

Dividend Stocks: इन 15 स्टॉक्स पर रखें नजर, नए हफ्ते में दिखेंगे डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट जैसे एक्शन

Published on 22/02/2026 09:14 PM

Dividend Stocks: कॉरपोरेट सेक्टर में अगले एक हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है। कई कंपनियां डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और अन्य अहम कॉरपोरेट फैसलों की घोषणा करने जा रही हैं। NBCC (India) जहां तीसरा अंतरिम डिविडेंड देने वाली है, वहीं Angel One स्टॉक स्प्लिट लागू करेगी। ऐसे में निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीखों पर नजर रखें।

PI Industries

PI Industries ने 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 1 रुपये) के अंतरिम डिविडेंड के लिए 23 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की है। जिन शेयरधारकों के नाम इस तारीख तक रजिस्टर में होंगे, उन्हें 13 मार्च तक डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

NBCC (India)

कंपनी 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 0.12 रुपये यानी 12 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड देगी। यह वित्त वर्ष 2025-26 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड है। भुगतान 20 मार्च तक किया जाएगा।

Angel One

स्टॉक ब्रोकिंग फर्म Angel One 26 फरवरी को 1:10 स्टॉक स्प्लिट के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करेगी। कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटा जाएगा।

अगले हफ्ते के कॉर्पोरेट एक्शन (23-27 फरवरी 2026)

इन कंपनियों पर भी रहेगी नजर

ITC : दिग्गज FMCG कंपनी ITC वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अंतरिम डिविडेंड 26 से 28 फरवरी के बीच शेयरधारकों के खातों में जमा करेगी। पात्र निवेशकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर 6.5 रुपये मिलेंगे।

Engineers India : सरकारी कंपनी Engineers India का बोर्ड 26 फरवरी को बैठक करेगा, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। अगर प्रस्ताव मंजूर होता है, तो रिकॉर्ड डेट 6 मार्च रखी गई है।

Bharat Electronics : सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Electronics का बोर्ड 27 फरवरी को बैठक करेगा। इस बैठक में वित्त वर्ष 2026 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा।

नए ट्रंप टैरिफ के बाद किन स्टॉक्स में दिखेगी हलचल, कैसी रहेगी बाजार की चाल; जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।