News Image
Money Control

Fedbank financial share price : बाजार के फोकस में फेडबैंक फाइनेंशियल, ट्रू नॉर्थ फंड बेचेगा अपना पूरा हिस्सा!

Published on 30/10/2025 01:51 PM

Fedbank financial share price : बाजार के फोकस में फेडबैंक फाइनेंशियल (Fedbank financial) का शेयर है। ट्रू नॉर्थ फंड VI(True North Fund Vi) फेडबैंक फाइनेंशियल में अपना हिस्सा बेच सकता है। इस पर ज्यादा डिटेल के साथ CNBC-TV18 के यश जैन ने बताया कि True North Fund Vi फेडबैंक फाइनेंशियल में ब्लॉक डील के जरिए पूरा 8.6 फसदी हिस्सा बेच सकता है। फेड फाइनेंशियल में हिस्सा बिक्री के लिए बैंकर्स की नियुक्त हो चुकी है। True North फेड फाइनेंशियल में प्री- IPO निवेशक है। True North फेड फाइनेंशियल IPO में अपना आंशिक हिस्सेदारी बेच चुका है।

शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1.30 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 3.38 रुपए यानी 2.37 फीसदी की बढ़त के साथ 146 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 148 रुपए और दिन का लो 142.50 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक लो 80 रुपए और 52 वीक हाई 166.80 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 836,469 शेयर और मार्केट कैप 5,468 करोड़ रुपए है।

कैसी रही शेयर की चाल

1 हफ्ते में ये शेयर 2.68 फीसदी चला है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.36 फीसदी निगेटिव रिटर्न मिला है। 1 साल में शेयर ने 42.05 फीसदी रिटर्न दिया है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो 20 अक्टूबर को आए कंपनी के नतीजों के मुताबिक सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 535.38 करोड़ रुपये रही है, जो सितंबर 2024 के 512.98 करोड़ रुपये से 4.37% ज्यादा है। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 80.15 करोड़ रुपये पर रहा है। ये सितंबर 2024 तिमाही के 64.55 करोड़ रुपये से 24.17 फीसदी अधिक है।

सितंबर 2025 तिमाही में इसका EBITDA 334.37 करोड़ रुपये रहा है। ये सितंबर 2024 तिमाही के 312.43 करोड़ रुपये से 7.02 फीसदी अधिक है। फेडबैंक फाइनेंशियल का EPS सितंबर 2024 तिमाही के 1.74 रुपये से बढ़कर सितंबर 2025 तिमाही में 2.15 रुपये हो गया है।

 

Accident of the day : डॉ रेड्डीज में 4% से ज्यादा की गिरावट, जानिए स्टॉक पर एनालिस्ट और ब्रोकरेज की रायहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।