News Image
Money Control

Gainers-Losers Today: हिंदुस्तान जिंक, RVNL, इरकॉन... जानिए किन 10 शेयरों में खास वजहों से दिखी बड़ी हलचल

Published on 25/03/2026 04:00 PM

Gainers-Losers Today: शेयर बाजार में बुधवार, 25 मार्च को कई स्टॉक्स में खबरों के दम पर तेज हलचल देखने को मिली। कुछ कंपनियों के शेयर मजबूत अपडेट, नए ऑर्डर और कॉरपोरेट घोषणाओं के कारण तेजी में रहे, जबकि कुछ स्टॉक्स पर नकारात्मक खबरों का असर दिखा।

Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹518.70

डॉलर में नरमी से सिल्वर ईटीएफ में 5.5% की तेजी आई तो हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.36% उछलकर ₹518.70 तक पहुंच गए।

Puravankara Limited । मौजूदा भाव: ₹181.50

Puravankara Limited के शेयर इंट्राडे ट्रेड में 8 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए। कंपनी ने अगले 24 महीनों में दक्षिण भारत और मुंबई में 30 नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। स्टॉक 5.44% चढ़कर ₹181.50 पर बंद हुए।

Sammaan Capital । मौजूदा भाव: ₹146.30

आरबीआई ने अबू धाबी की आईएचसी की सब्सिडरी एवेनिर इन्वेस्टमेंट आरएससी को सम्मान कैपिटल में 66.65% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.62% उछलकर ₹146.30 तक पहुंच गए।

Avantel । मौजूदा भाव: ₹130.10

टेलाइट कम्युनिकेशन इक्विपमेंट की सप्लाई और मेंटेनेंस के लिए जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग से ₹459.9 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला तो एवांटेल के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.49% उछलकर ₹130.10 तक पहुंच गए।

RVNL। मौजूदा भाव: ₹269.40

IRCON । मौजूदा भाव: ₹124.19

सीएनबीसी-आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक आरवीएनएल और इरकॉम के विलय की प्रक्रिया शुरू हुई तो इनके शेयर चमक उठे। आरवीएनएल के शेयर इंट्रा-डे में 4.24%% उछलकर ₹269.40 और इरकॉन के 4.70% चढ़कर ₹124.19 तक पहुंच गए।

Cosmic CRF । मौजूदा भाव: ₹635

कॉस्मिक सीआरएफ को रेलवे के कई डिविजंस से रेलवे वेगन कंपोनेंट्स बनाने के लिए ₹32.54 करोड़ का काम मिला तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 2.16% उछलकर ₹635 तक पहुंच गए।

JM Financial । मौजूदा भाव: ₹124.30

जेएम फाइनेंशियल ने पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी जेएम फाइनेंशियल ओवरसीज होल्डिंग्स में $35.9 लाख डाले तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.20% चढ़कर ₹124.30 तक पहुंच गए।

United Spirits । मौजूदा भाव: ₹1,310.90

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने अपनी आईपीएल फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ₹16,600 करोड़ में बेचने का सौदा पूरा किया है। इसके शेयर इंट्रा-डे में 1.29% टूटकर ₹1,310.90 तक आ गए।

Transrail Lighting । मौजूदा भाव: ₹484.70

इनकम टैक्स अधिकारियों ने ट्रांसरेल लाइटिंग के ऑफिस और फैक्ट्रीज पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 2.68% टूटकर ₹484.70 तक आ गए।

Sasken Tech । मौजूदा भाव: ₹1,135

सास्केन टेक को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से ₹8.14 करोड़ की डिमांड के साथ एसेसमेंट ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.98% टूटकर ₹1,135 तक आ गए। कंपनी की योजना इसके खिलाफ अपील की है।

Sensex में 1205 अंकों की तेजी, Nifty भी 23300 के पार बंद, इन चार वजहों से मार्केट में शानदार रौनक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।