News Image
Money Control

Sensex लगातार दूसरे दिन मजबूत, ₹8 लाख बढ़ गई रामनवमी से पहले निवेशकों की दौलत

Published on 25/03/2026 04:09 PM

Sensex-Nifty closes green: रामनवमी के मौके पर गुरुवार को स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद रहेगा तो सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी एक दिन पहले आज हुई और मार्केट में खरीदारी का शानदार रुझान दिखा। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के थमने के संकेतों पर दुनिया भर के मार्केट में हरियाली लौटी और घरेलू मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स-निफ्टी तो इंट्रा-डे में 2-2% से अधिक उछल पड़े। आज हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ है लेकिन निफ्टी आईटी में बढ़त मामूली ही है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने भी तगड़ा जोश दिखाया। ओवरऑल मार्केट में चौतरफा रौनक के बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹8 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी कि निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स 1205.00 प्वाइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 75,273.45 और निफ्टी 394.05 प्वाइंट्स यानी 1.72% के उछाल के साथ 23,306.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 75,849.76 और निफ्टी 23,465.35 तक पहुंच गया था। मार्केट में घबराहट की बात करें तो यह थोड़ा कम हुआ है और इसका पता इससे चला कि इसे मापने वाला इंडिया विक्स (India VIX) 6.81% गिरकर 24.91 पर आ गया लेकिन अब भी यह काफी हाई है।

निवेशकों की दौलत में ₹8.23 लाख करोड़ का इजाफा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 23 जनवरी 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,22,78,312.77 करोड़ था। आज यानी 24 मार्च 2025 को मार्केट बंद होने पर यह ₹4,31,01,575.04 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹8,23,262.27 करोड़ बढ़ गई है। आज की बढ़त के साथ लगातार दो दिनों की रौनक में निवेशकों की दौलत ₹15,79,945.22 करोड़ बढ़ चुकी है।

Sensex के 26 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 26 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और टाइटन में रही। वहीं दूसरी तरफ सिर्फ टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, टीसीएस और बीईएल ही आज रेड जोन में बंद हुआ है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

67 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4472 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2959 शेयर मजबूत हुए तो 1357 में गिरावट आई जबकि 156 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 67 शेयर एक साल के हाई और 245 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 14 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

इन चार वजहों से आज मार्केट में रही शानदार रौनक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।