News Image
Money Control

Global Market: अमेरिका में टेक कंपनियों में भारी बिकवाली से ग्लोबल बाजार सहमे, कोस्पी करीब 2% लुढ़का

Published on 06/02/2026 08:54 AM

Global Market: अमेरिका में टेक कंपनियों में भारी बिकवाली से ग्लोबल बाजार सहमे है। गिफ्ट निफ्टी करीब डेढ़ सौ प्वाइंट नीचे है। साउथ कोरिया का बाजार 5 परसेंट तक टूटा । अमेरिकी बाजारों में भी डेढ़ परसेंट तक की गिरावट आई।  अमेजॉन खराब नतीजों के बाद 10 परसेंट टूटा हुआ।

अमेरिकी बाजारों का हाल

कल वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली दिखी। डाओ जोन्स 600 अंक टूट कर बंद हुआ। S&P 500 फिर 1% से ज्यादा गिरा। S&P 500 कुछ देर के लिए 100-DMA के नीचे गया। कल नैस्डेक भी 1.6% फिसल कर बंद हुआ। अप्रैल 2025 के बाद की सबसे बड़ी 3-दिन की गिरावट देखने को मिला। Alphabet को छोड़कर करीब सभी टेक कंपनियों के शेयर टूटे।

अमेजन के तिमाही नतीजे

आफ्टर आवर में शेयर का भाव 10% टूटा। 2026 में AI पर $200 बिलियन खर्च का ऐलान किया। 2025 की तुलना में खर्च का ऐलान 52% ज्यादा किया। बाजार का $146.6 बिलियन खर्च का अनुमान था। कंपनी का AI खर्च Alphabet ($185bn) से ज्यादा है जबकि कंपनी का AI खर्त Meta ($135bn) से भी ज्यादा है। पिछले 4 महीनों में 30,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की। 173.5–178.5 बिलियन डॉलर Q1 रेवेन्यू गाइडेंस दिया।

अमेरिका के आंकड़ों पर नजर

दिसंबर में जॉब ओपनिंग्स 2020 के बाद सबसे कम है। जनवरी में जॉब कट्स 2009 के बाद सबसे ज्यादा रहा। जनवरी में 1,08,435 लोगों की नौकरियां गई। कॉन्ट्रैक्ट लॉस, कमजोर इकॉनमी, रिस्ट्रक्चरिंग मुख्य वजह है। Amazon, UPS, Dow Inc. में सबसे ज्यादा कटौती की ।

यहां भी दिखी हलचल

US डॉलर इंडेक्स मजबूत, अब 98 के पास कारोबार कर रहा। चांदी में बिकवाली जारी, भाव $64 के नीचे फिसला। 22 दिसंबर के बाद पहली बार $70 से नीचे फिसला। सोना स्थिर, लेकिन हालिया ऊंचाई से $900+ की गिरावट आई। बिटकॉइन 13% और टूटा, इंट्रा-डे लो $62,303पर रहा। नवंबर 2024 के बाद सबसे निचला स्तर पहुंचा। अक्टूबर के पीक से करीब 50% नीचे बिटकॉइन फिसला।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 74.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 54,116.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.69 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.13 फीसदी गिरकर 31,760.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 26,541.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 4,083.27 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।