News Image
Money Control

RBI MPC Meeting 2026 Live: सुबह 10 बजे संजय मल्होत्रा घोषित करेंगे मीटिंग के नतीजे, घटेगी EMI या स्थिर रहेगी रेपो रेट?

Published on 06/02/2026 08:57 AM

RBI Policy: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की इस साल की पहली ​मीटिंग आज, 6 फरवरी को खत्म हो रही है। विशेषज्ञों का मानना कि भारतीय रिजर्व बैंक फरवरी 2025 से अब तक प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 1.25 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। फिलहाल न तो ग्रोथ को लेकर और न ही महंगाई के मोर्चे पर कोई बड़ी चिंता है। इसलिए इस बार दरों में यथास्थिति बनाए रखी जा सकती है। यानि कि इन्हें स्थि

RBI MPC Meet 2025 Live: SBI रिसर्च को बदलाव की उम्मीद नहीं

SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि RBI इस पॉलिसी मीटिंग में रेपो रेट को मौजूदा स्तर पर ही बरकरार रखेगा। इसमें ग्लोबल अनिश्चितता और बॉन्ड की यील्ड में हालिया मूवमेंट को मुख्य कारण बताया गया है। रिपोर्ट में OMO डिजाइन के महत्व पर भी जोर दिया गया है।

RBI MPC Meet 2026 Live: पिछली मीटिंग में GDP ग्रोथ रेट का क्या था अनुमान

दिसंबर 2025 की मीटिंग में RBI ने वित्त वर्ष 2026 के लिए GDP ग्रोथ रेट 7.3% रहने का अनुमान जताया था। इससे पहले यह अनुमान 6.8% का था। अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान ग्रोथ रेट 7% रहने और जनवरी-मार्च 2026 के दौरान 6.5% रहने की उम्मीद जताई गई थी। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानि कि अप्रैल-जून 2026 में ग्रोथ रेट 6.7% और जुलाई-सितंबर 2026 में 6.8% रहने की बात कही गई थी।

RBI MPC Meet 2026 Live: सुबह 10 बजे सामने आएंगे मीटिंग के नतीजे

मौद्रिक नीति समिति की मीटिंग के फैसले शुक्रवार को सुबह 10 बजे सामने आएंगे। इस समिति में 6 सदस्य हैं। अध्यक्ष भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं। दिसंबर की मीटिंग में रेपो रेट में कटौती हुई थी और मौद्रिक नीति ​समिति ने रुख न्यूट्रल रखा था।

RBI MPC Meet 2026 Live: BofA ग्लोबल रिसर्च का क्या है मानना

BofA ग्लोबल रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया कि RBI का रेट कट का साइकिल फिलहाल खत्म होता दिख रहा है। व्यापार समझौते से विकास को लेकर निश्चितता बढ़ेगी और हाई फ्रीक्वेंसी इंडीकेटर्स में दिख रहा मौजूदा सकारात्मक रुझान आगे भी बना रह सकता है। यह भी मानना ​​है कि RBI ने अब ब्याज दरों में कटौती करना बंद कर दिया है, लेकिन वह अपने लिक्विडिटी प्रावधानों को सावधानीपूर्वक मैनेज करना जारी रखेगा।

RBI MPC Meet 2026 Live: विशेषज्ञों की क्या है राय

विशेषज्ञों का मानना कि भारतीय रिजर्व बैंक फरवरी 2025 से अब तक प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 1.25 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। फिलहाल न तो ग्रोथ को लेकर और न ही महंगाई के मोर्चे पर कोई बड़ी चिंता है। इसलिए इस बार दरों में यथास्थिति बनाए रखी जा सकती है। यानि कि इन्हें स्थिर छोड़ा जा सकता है।

RBI MPC Meet 2026 Live: दिसंबर में 0.25 प्रतिशत घटी थी रेपो रेट

दिसंबर 2025 में हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती हुई थी। इसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत रह गई है। मजबूत आर्थिक वृद्धि और महंगाई में नरमी के बीच RBI की मौद्रिक नीति ​समिति ने नीतिगत दर में यह कटौती की थी।

RBI MPC Meet 2026 Live

मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।