Published on 23/10/2025 10:12 AM
Global Market: एशियाई बाजार नरमी देखने को मिला। कल अमेरिकी INDICES में भी मुनाफावसूली दिखी। नैस्डैक सबसे ज्यादा 200 प्वाइंट फिसला है। बाजार कल अमेरिका के बाजार में गिरावट के साथ बंद हुए। 3 दिनों की तेजी के बाद गिरावट आई। कमजोर नतीजों से मुनाफावसूली आई। Dow Jones 334 अंक फिसलकर 46,590 पर बंद हुआ, Nasdaq में 0.93% और S&P 500 में 0.53% की गिरावट रही। Texas Instruments और Netflix जैसी कंपनियों के कमजोर नतीजों ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया।
ट्रंप प्रशासन की ओर से चीन को अमेरिकी सॉफ्टवेयर से बने प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर नए प्रतिबंध लगाने की खबरों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया । बाजार की US-चीन संबंधों पर नजर बनी हुई है।
Netflix और Tesla ने किया निराश
नेटफिलिक्स ने Q3 नतीजे अनुमान से कम रहे । शेयर अप्रैल 2022 के बाद पहली बार 10% गिरा। ब्राजील के साथ टैक्स विवाद का आय पर असर पड़ा। वहीं Q3 में Tesla ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री की है। कंपनी का EPS अनुमान से कम रहा । कंपनी का शेयर कल 5% गिरा । Q3 में ऑपरेटिंग एक्सपेंस 50% बढ़ा।
US महंगाई डेटा पर
शुक्रवार को आने वाला अमेरिका का CPI (महंगाई) डेटा अहम रहेगा। उम्मीद है कि कोर इन्फ्लेशन सितंबर में 3.1% पर स्थिर रही होगी। यह रिपोर्ट पहले सरकारी शटडाउन की वजह से टल गई थी।
फेड की दर कटौती पर पूरा भरोसा
निवेशक लगभग तय मान रहे हैं कि अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व 25 बेसिस पॉइंट की ब्याज दर कटौती करेगा। कम ब्याज दरें सोने को सपोर्ट देती हैं क्योंकि इससे गोल्ड होल्ड करने की लागत घटती है।
ट्रंप-शी मुलाकात पर नज़रें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अगले हफ्ते साउथ कोरिया में मिलेंगे और चीन की रूसी तेल खरीद पर बात उठाएंगे। रूस भी ट्रंप और पुतिन की संभावित बैठक की तैयारी कर रहा है।
भारत पर बोले ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में भी दिवाली मनाई गई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना वायदा दोहराया है। रूस से तेल नहीं खरीदने की बात दोहराई है। PM मोदी भी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। PM मोदी ने 'एक्स' पर ट्रंप को धन्यवाद दिया और दीपावली की शुभकामनाओं' के लिए धन्यवाद दिया।
बढ़ा US-रूस तनाव
US ने 2 सबसे बड़े रूसी तेल उत्पादकों पर प्रतिबंध लगाया। US ट्रेजरी डिपार्टमेंट तेल उत्पादकों को ब्लैक लिस्ट में डाला। रोसनेफ्ट PJSC और लुकोइल PJSC को ब्लैक लिस्ट में डाला। ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि प्रतिबंध लंबे समय तक नहीं रहेंगा। रूस युद्ध खत्म करने के अपने वायदे से चूका। प्रतिबद्धता की कमी के कारण ब्लैक लिस्ट में डाला। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप, पुतिन की जल्द मुलाकात की योजना नहीं।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं, निक्केई करीब 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 48,597.75 के आसपास दिख रहा है। ताइवान का बाजार 0.44 फीसदी गिरावट 27,526.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 3,888.084के स्तर पर दिख रहा है।जबकि हैंगसेंग 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 25760.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स 1.5% और Kosdaq 1% नीचे गया वहीं देश के सेंट्रल बैंक Bank of Korea (BOK) ने उम्मीद के मुताबिक अपनी बेंचमार्क ब्याज दर 2.5% पर स्थिर रखी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।