Published on 30/03/2026 09:45 AM
Why Market Fall: वैश्विक मार्केट में हाहाकार के बीच घरेलू मार्केट में भी ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई की आंच तेज महसूस हुई। विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली, कच्चे तेल में उबाल और रुपये की कमजोरी ने मार्केट को ऐसा तोड़ा कि घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बिखर गए। इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन एक्सपायरीज की बाढ़ ने तो और दबाव बनाया। इस दबाव में सेंसेक्स (Sensex) तो करीब 1200 प्वाइंट्स टूट गया और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी फिसलकर 22475 के नीचे आ गया। अभी 09:25 पर सेंसेक्स 997.99 प्वाइंट्स यानी 1.36% की गिरावट के साथ 72585.23 और निफ्टी 50 भी 284.25 यानी 1.25% की फिसलन के साथ 22535.35 पर है। इंट्रा-डे में तो सेंसेक्स 1,191.24 प्वाइंट्स गिरकर और निफ्टी 349.45 टूटकर 22,470.15 तक आ गया था।
ब्रोडर लेवल पर बात करें तो अधिकतर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं। ऑयल एंड गैस और मेटल सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिनटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और एफएमसीजी जैसे सेक्टर में हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट खुलते ही निवेशकों के करीब ₹7 लाख करोड़ डूब गए।
Why Markey Fall: इन वजहों से मार्केट में हाहाकार
डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी की बाढ़
ईरान-अमेरिका के बीच गहराती जंग
वैश्विक मार्केट में हाहाकार
कच्चे तेल में उबाल
India VIX में उछाल
रुपये की कमजोरी
विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें
भारतीय बाजार का तीन साल में सबसे बुरा हाल, मार्केट कैप 8% घटा, दुनिया के 13 बाजारों के m-cap में कमी
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।