News Image
Money Control

Kalyan Jewellers Shares: ऑल-टाइम हाई से 47% टूटा स्टॉक, अब प्रमोटर लगातार खरीद रहे शेयर; जानिए वजह

Published on 17/02/2026 03:53 PM

Kalyan Jewellers Shares: ज्वेलरी कंपनी Kalyan Jewellers India Ltd के प्रमोटर लगातार ने खुले बाजार से अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद रहे हैं। प्रमोटर ने मंगलवार को 4.65 लाख शेयर खरीदे हैं। 9 फरवरी से अब तक वह कुल 9.25 लाख शेयर खरीद चुके हैं। प्रमोटर की खरीदारी का सिलसिला दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद शुरू हुआ।

Kalyan Jewellers के तिमाही नतीजे

कल्याण ज्वेलर्स ने इसी महीने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी की आय 42.1 प्रतिशत बढ़कर ₹10,343.4 करोड़ हो गई। मुनाफा 90.4 प्रतिशत उछलकर ₹416.2 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹218.6 करोड़ था।

मार्जिन और ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार

कल्याण ज्वेलर्स का EBITDA 74.6 प्रतिशत बढ़कर ₹750.4 करोड़ हो गया। यह पिछले साल ₹429.9 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 5.9 प्रतिशत से बढ़कर 7.3 प्रतिशत हो गया।

सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 27 प्रतिशत रही। स्टडेड ज्वेलरी की हिस्सेदारी 29.5 प्रतिशत से बढ़कर 31.2 प्रतिशत हो गई।

नॉन साउथ मार्केट्स से बढ़त

दिसंबर तिमाही में कुल रेवेन्यू का 58.5 प्रतिशत हिस्सा नॉन साउथ मार्केट्स से आया, जिसने ग्रोथ को आगे बढ़ाया। कल्याण ज्वेलर्स के मुताबिक बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, ऑपरेटिंग लीवरेज और सिल्वर व प्लेटिनम कैटेगरी में बढ़त से मार्जिन मजबूत हुआ।

Kalyan Jewellers के शेयर

Kalyan Jewellers का शेयर मंगलवार को 1.65% गिरकर ₹420 बंद हुआ। पिछले छह महीनों में स्टॉक 19 प्रतिशत गिर चुका है। कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों का ऑल-टाइम हाई ₹795.40 है, जहां ये 2 जनवरी 2025 को पहुंचा था। उसे लेवल से स्टॉक करीब 47% तक टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 43.34 हजार करोड़ रुपये है।

कल्याण ज्वेलर्स का बिजनेस

Kalyan Jewellers India Ltd का मुख्य बिजनेस सोना, हीरा और अन्य कीमती आभूषणों की डिजाइनिंग, निर्माण और रिटेल बिक्री है। कंपनी अपने शोरूम नेटवर्क के जरिए गोल्ड ज्वेलरी, डायमंड और स्टडेड ज्वेलरी, सिल्वर और प्रीमियम कैटेगरी के प्रोडक्ट बेचती है। इसका रेवेन्यू मुख्य रूप से रिटेल स्टोर्स और कुछ हद तक ऑनलाइन चैनल से आता है, और यह भारत के साथ साथ मिडिल ईस्ट बाजार में भी सक्रिय है।

Texmaco Rail Shares: रेलवे कंपनी को मिले ₹242 करोड़ के दो नए ऑर्डर, शेयर 11% तक उछले

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।