News Image
Money Control

Market outlook : नए साल में नए हाई पर बंद हुआ बाजार, जानिए 5 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Published on 02/01/2026 04:31 PM

Stock Market : भारतीय शेयर बाज़ार में शुक्रवार, 2 जनवरी को जोदार तेजी देखने को मिली। एफएमसीजी को छोड़कर सभी अहम सेक्टर्स में ज़ोरदार खरीदारी के चलते अच्छी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 573 अंक या 0.67% बढ़कर 85,762.01 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी 50 सेशन के दौरान 26,340 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा,लेकिन अंत में कुछ बढ़त गंवाकर 26,328.55 के रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर सेटल हुआ। आज यह 182 अंक या 0.70% की बढ़त लेकर बंद हुआ। BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.97% की बढ़ोतरी हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.79% चढ़ा।

निवेशक की वेल्थ एक ही सेशन में 4 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा बढ़ गई। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के लगभग 477 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 481 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा हो गया।

5 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने अपने पिछले स्विंग हाई को तोड़ दिया है, जिससे पॉजिटिव ट्रेंड का झुकाव मज़बूत हुआ है। 20 EMA और 50 EMA का बुलिश क्रॉसओवर ऊपर की ओर के स्ट्रक्चर को और मज़बूत करता है। इसके अलावा, डेली RSI अपने पिछले कंसोलिडेशन फेज से बाहर निकल गया है,जो मोमेंटम में तेज़ी का संकेत है।

उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म में ये ट्रेंड मज़बूत बना रहेगा। ऐसे में जब तक इंडेक्स 26,000 से ऊपर बना रहता है,तब तक गिरावट पर खरीदारी का तरीका बुल के पक्ष में रहेगा। ऊपर की ओर, 26,350 से ऊपर क एक निर्णायक चाल शॉर्ट टर्म में 26,600 की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकती है।

उन्होंने आगे कहा हाल के सेशन में बैंक निफ्टी, निफ्टी के मुकाबले साफ तौर पर बेहतर परफॉर्मर रहा है। गिरते ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट और अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर रिकवरी ने बुलिश सेटअप को मज़बूत किया है। इंडेक्स एक मज़बूत मोमेंटम फेज में आ गया है। शॉर्ट टर्म में इसके 60,500 से ऊपर जाने की संभावना ज़्यादा लग रही है। नीचे की तरफ, सपोर्ट 60,000 पर है। इस लेवल से नीचे निर्णायक ब्रेक होने पर चल रहे तेज़ अपट्रेंड में नरमी आ सकती है।

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग का कहना है कहना है कि भारतीय इक्विटी बेंचमार्क शुक्रवार को मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए। इन्हें मज़बूत ग्लोबल संकेतों और इंडेक्स के बड़े शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिला। इससे निफ्टी ने नया ऑल-टाइम हाई बनाया और सेंसेक्स 85,772 के पास बंद हुआ। मेटल, बैंक और ऑटो शेयरों की अगुवाई में चौतरफा खरीदारी से मार्केट की स्थिति पॉजिटिव रही। घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से लगातार हो रही खरीदारी ने विदेशी बिकवाली के असर को कम किया है। बेहतर अर्निंग्स की उम्मीद,अच्छी ऑटो बिक्री, बैंकों के पॉजिटिव बिजनेस अपडेट और सुधारों की उम्मीदों और संभावित अमेरिकी ट्रेड डील से भी सेंटीमेंट को और बल मिला।

थोड़ा मज़बूत होता रुपया और सपोर्टिव ग्लोबल बाजारों ने भी इस तेज़ी को बढ़ाया। टेक्निकल नज़रिए से देखें तो अहम कंसोलिडेशन लेवल से ऊपर ब्रेकआउट ने बुलिश रुझान को और मज़बूत किया है,जिसमें 25,900 का लेवल निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट ज़ोन के तौर पर उभरा है।

Market outlook 2026 : भारतीय मार्केट पर AI बबल का असर संभव, IPO मार्केट में तेजी का दौर रह सकता है जारी

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार को बाजारों में तेजी जारी रही और वे रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए, जिससे नए साल की अच्छी शुरुआत हुई। निफ्टी पूरे सेशन में पॉजिटिव रहा और दिन के उच्चतम स्तर के करीब 26,335 पर बंद हुआ। उम्मीद के मुताबिक निफ्टी ने 26,200 के अहम रेजिस्टेंस को पार कर लिया है और एक नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। मौजूदा ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। अब इंडेक्स शॉर्ट टर्म में धीरे-धीरे 26,500–26,700 के ज़ोन को टेस्ट करने के लिए तैयार है। FMCG को छोड़कर ज़्यादातर सेक्टरों की भागीदारी को देखते हुए, इन्वेस्टर्स को रिलेटिव सेक्टर स्ट्रेंथ और अच्छे रिस्क-रिवॉर्ड मौकों के आधार पर स्टॉक चुनने पर ध्यान देने की सलाह होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।