News Image
Money Control

Market today : 26000 से ऊपर बने रहने पर निफ्टी में 26300 का लेवल मुमकिन, 25900-25800 के जोन में सपोर्ट

Published on 30/10/2025 09:10 AM

Market Trade setup : निफ्टी ने नवंबर सीरीज़ की शुरुआत मज़बूती से की और 29 अक्टूबर को 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी को आज रात होने वाली यूएस फेड की बैठक के नतीजों से पहले पॉजिटिव टेक्निकल और मोमेंटम इंडीकेटरों का सपोर्ट मिला। इस बीच यूएस फेड ने बेंचमार्क रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करके इसे 3.75-4.00 फीदी के दायरे में कर दिया। चालू महीने के दौरान इंडेक्स लगातार 5-डे ईएमए से ऊपर बना रहा है।

बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के 26,000 से ऊपर बने रहने से 26,100 के पहले टारगेट की ओर बढ़ने का रास्ता खुल सकता है, जिसके बाद इसका अगला टारगेट 26,300 (रिकॉर्ड हाई के करीब) होगा। जबकि 25,900-25,800 का जोन निफ्टी 50 के लिए अहम सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,985, 25,952 और 25,900

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 26,090, 26,122 और 26,175

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 58,460, 58,551 और 58,697

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 58,168, 58,078 और 57,931

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 58,739, 60,148

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 57,394, 56,662

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

मंथली बेसिस पर 27,000 की स्ट्राइक पर 1.09 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

26,000 की स्ट्राइक पर 1.05 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 10.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

58,000 की स्ट्राइक पर 17.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

इंडिया VIX

बाजार के संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX इंडेक्स कल ऊपर की ओर बढ़ा, लेकिन 13 के स्तर से काफी नीचे रहा, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली। कल यह इंडेक्स 0.17 प्रतिशत बढ़कर 11.97 पर पहुंच गया।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 29 अक्टूबर को गिरकर 1.14 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.98 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।