Published on 30/10/2025 09:09 AM
Stock Market Live Update: अमेरिकी FED ने इस साल दूसरी बार ब्याज दरों में चौथाई परसेंट की कटौती की, लेकिन दिसंबर पॉलिसी में एक और RATE CUT को लेकर अनिश्चितता बढ़ी। फेड चेयरमैन जेरॉम पॉवेल ने कहा दिसंबर में रेट कट अभी तय नहीं। इकोनॉमिक आउटलुक को लेकर चिंता जताई। इस बीच दिसंबर में दरों में कटौती पर सस्पेंस से कल ऊपरी स्तरों से डाओ जोंस 400 प्वाइंट फिसला। नैस्डेक और S&P में भी दबा
Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव
प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 199.66 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 84,803.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 71.10 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 25,978.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Stock Market Live Update: Cognizant के शानदार नतीजों के बाद भारतीय आईटी शेयरों में बढ़त की संभावना
कॉग्निजेंट द्वारा उम्मीद से बेहतर तीसरी तिमाही की आय दर्ज करने और अपने पूरे साल के लिए अनुमान बढ़ाने के बाद, भारतीय आईटी सेवा कंपनियों के शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है। जिन प्रमुख कंपनियों पर नज़र रखी जा सकती है उनमें इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और टेक महिंद्रा शामिल हैं।
मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों गौरव रतेरिया, सुलभ गोविला और श्रेष्ठ चोपड़ा ने भारतीय आईटी क्षेत्र में सकारात्मक रुझान की संभावना जताई है, खासकर चुनिंदा उद्योग क्षेत्रों में ग्राहकों के खर्च में सुधार के शुरुआती संकेतों का हवाला देते हुए। कॉग्निजेंट के शेयर में अमेरिकी बाजार खुलने से पहले 6.2% की बढ़ोतरी हुई, जिससे इस क्षेत्र के प्रति आशावाद बढ़ा है।
Stock Market Live Update:जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की राय
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि घरेलू बाजार, एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों और ग्लोबल ट्रेड से जुड़े अच्छे संकेतों के दम पर मजबूती के साथ बंद हुआ। भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता में प्रगति के संकेत से मार्केट सेंटीमेंट में सुधार आया। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण ओपेक+ के उत्पाद में बढ़त की उम्मीदें कम होने से तेल शेयरों में तेजी आई। जबकि कमोडिटी की मजबूत कीमतों और आपूर्ति की कमी के चलते मेटल शेयरों में तेजी आई। अब बाजार की नजर यूएस फेड के आगामी फेड के फैसले पर लगी हुई है। इससे ग्लोबल बाजारों दिशा तय हो सकती है। हालांकि, फेड की दरों में 25 बेसिस प्वाइंट कटौती की उम्मीद है। निवेशक आगे की दर में कटौती का अंदाजा लगाने के लिए यूएस फेड की टिप्पणियों पर बारीकी से नज़र रखेंगे, जो बाजार का आगे का रुख सेट कर सकते हैं।
Stock Market Live Update:LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे की राय
LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे के मुताबिक, अमेरिका-चीन ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिविटी बनी हुई है। इस सेंटीमेंट ने बाजा को को मजबूती दी है। हालांकि, फेडरल रिजर्व के रेट फैसले और उसके गाइडेंस से पहले ट्रेडर्स सतर्क रुख अपना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि टेक्निकल सेटअप अभी भी बुलिश है। शुरुआती सपोर्ट 25,850 पर बना है। अगर निफ्टी 26,100 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो शॉर्ट टर्म में यह 26,300-26,500 के स्तर तक जा सकता है।
Stock Market Live Update:'EU के साथ FTA पर पॉजिटिव बातचीत'
यूरोपियन यूनियन के साथ FTA पर बातचीत पॉजिटिव रही । अगले हफ्ते न्यूजीलैंड से FTA पर चर्चा किया। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले- किसी डेडलाइन पर काम नहीं करते। अच्छी डील बनाने पर काम किया।
Stock Market Live Update:SAIL, HPCL, BHEL के नतीजे उम्मीद से बेहतर
दूसरी तिमाही में SAIL का मुनाफा 53% घटा। मार्जिन पर भी दबाव दिखा, लेकिन दोनों आंकड़े अनुमान से कहीं अच्छे रहे। वहीं HPCL और BHEL के रिजल्ट भी उम्मीद से बेहतर रही।
Stock Market Live Update:पॉवेल द्वारा 2025 में ब्याज दरों में कटौती रोकने के संकेत के बाद शेयर बाज़ार रिकॉर्ड ऊँचाई से नीचे लुढ़के
डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने रातोंरात एक तेज़ इंट्राडे उछाल दर्ज किया, जो फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा केंद्रीय बैंक द्वारा 2025 में अतिरिक्त ब्याज दरों में कटौती रोकने के संकेत के बाद नए रिकॉर्ड ऊँचाई से नीचे आया।
ब्लू-चिप इंडेक्स 74.37 अंक या 0.2% गिरकर 47,632.00 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स थोड़ी गिरावट के साथ 6,890.59 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.55% बढ़कर 23,958.47 के नए उच्च स्तर पर पहुँच गया, जिसे एनवीडिया के शेयरों में मजबूती का समर्थन मिला। सत्र की शुरुआत में, डॉव 334 अंक चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया, लेकिन फिर बढ़त गँवा दी।
नीति-प्रेरित यह उलटफेर फेड द्वारा अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती करने और संघीय निधि लक्ष्य सीमा 3.75% से 4% निर्धारित करने के निर्णय के बाद हुआ है। यह वर्ष की दूसरी दर कटौती है। पॉवेल की टिप्पणी से पहले, बाजार फेड की दिसंबर की बैठक में एक अतिरिक्त चौथाई अंकों की कटौती की उम्मीद कर रहे थे।
Stock Market Live Update: L&T के Q2 नतीजे अनुमान के मुताबिक
L&T के नतीजे दूसरी तिमाही में अनुमान के मुताबिक रहे। मुनाफे में 15% तो आय में 10% से ज्यादा का उछाल आया। 10% के साथ मार्जिन के नंबर फ्लैट रहे। ऑर्डर इनफ्लो में 45 परसेंट का उछाल आया।
Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए संकेत
अमेरिकी FED ने इस साल दूसरी बार ब्याज दरों में चौथाई परसेंट की कटौती की, लेकिन दिसंबर पॉलिसी में एक और RATE CUT को लेकर अनिश्चितता बढ़ी। फेड चेयरमैन जेरॉम पॉवेल ने कहा दिसंबर में रेट कट अभी तय नहीं। इकोनॉमिक आउटलुक को लेकर चिंता जताई। इस बीच दिसंबर में दरों में कटौती पर सस्पेंस से कल ऊपरी स्तरों से डाओ जोंस 400 प्वाइंट फिसला। नैस्डेक और S&P में भी दबाव दिखा। इधर गिफ्ट निफ्टी में भी हल्का प्रेशर दिख रहा है। कल FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली। एशियाई बाजार बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहा।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।