News Image
Money Control

Sampat Aluminium IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹120 के शेयर ने दिया शॉक, आईपीओ को मिला था धांसू रिस्पांस

Published on 24/09/2025 10:12 AM

Sampat Aluminium IPO Listing: एलुमिनियम वायर रॉड बनाने वाली संपत एलुमिनियम के शेयरों की आज BSE SME पर एकदम फ्लैट एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 169 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹120.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹120.00 पर ही एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹114.00 (Sampat Aluminium Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5% घाटे में हैं।

Sampat Aluminium IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

संपत एलुमिनियम का ₹30.53 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 169.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 87.02 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 295.88 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 161.68 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 25.44 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹23.32 करोड़ गुजरात के मेहसाणा के बोरासाना में एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के सेटअप और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Sampat Aluminium के बारे में

वर्ष 1999 में बनी संपत एलुमिनियम देश में एलुमिनियम वायर रॉड बनाती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹1.42 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹6.58 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹6.93 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी के टोटल इनकम में उठा-पटक दिखी। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹131.03 करोड़ की टोटल इनकम हासिल हुई थी जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर ₹148.92 करोड़ पर पहुंची लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2025 में गिरकर ₹133.00 करोड़ पर आ गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो चार महीने यानी अप्रैल-जुलाई 2025 में कंपनी को ₹3.35 करोड़ का शुद्ध प्रॉफिट और ₹52.30 करोड़ की टोटल इनकम हासिल हुई थी। जुलाई 2025 के आखिरी में कंपनी का टोटल कर्ज ₹24.27 करोड़ रहा और रिजर्व और सरप्लस में ₹19.91 करोड़ हैं।

VMS TMT IPO Listing: ₹99 का शेयर ₹105 पर लिस्ट, ‘Kamdhenu NXT’ ब्रांड की सरिया कंपनी की ऐसी है कारोबारी सेहत

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।Tags: #IPO #share marketsFirst Published: Sep 24, 2025 10:12 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।